गुजरात के सुरेंद्रनगर से एक विवाहित महिला के साथ गैंगरेप का खौफनाक मामला सामने आया है. आरोपों के मुताबिक, पीड़िता के पति ने ही अपनी 9 लोगों से पत्नी का गैंग कराया. महिला अपने प्रेमी के साथ रह रही थीं. नाराज पति ने दोनों को खोज निकाला. इसके बाद उन्हें एक पेड़ से बांध दिया. पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, पति ने कुछ गांव वालों के सामने पीड़िता के प्रेमी और कुछ लोगों से गैंग रेप कराया. साथ ही वारदात की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी की. इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो-फोटो के बाद पुलिस ने पीड़िता को ट्रेस किया.
बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी पत्नी, पति ने प्रेमी और ग्रामीणों से कराया गैंग रेप, वीडियो भी बनाया
Gujarat Crime: गुजरात के सुरेंद्रनगर से एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां पत्नी को बेवफाई की सजा देने के लिए पति ने बॉयफ्रेंड और कुछ लोगों से गैंग रेप कराया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

महिला की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है. इस मामले में पति और अन्य आरोपियों की पहचान कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं. इंडिया टुडे से जुड़े ब्रिजेश दोषी की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थीं. इससे नाराज पति ने उनको खोजना शुरू किया और दोनों को साथ में वापस गांव लाया.
महिला को अवैध ढंग से बंधक बनायाआरोप है कि पति ने पीड़िता को घर में बंधक बनाकर रखा था. लेकिन किसी तरह वह भागने में कामयाब रहीं. आरोपी पति को पत्नी के अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की जानकारी मिली थी. आरोपी ने दोनों को पकड़ने पेड़ से बांध दिया. पीड़िता का उनके बॉयफ्रेंड और गांव के कुछ लोगों से ही कथित तौर पर रेप कराया. साथ ही वारदात की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई. जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल किया गया.
यह भी पढ़ें: ‘मेरे प्राइवेट पार्ट में… ’, टेस्ट के नाम पर डॉक्टर ने महिला का यौन उत्पीड़न किया
महिला की शिकायत पर FIR दर्जमामले की पुष्टि सुरेंद्रनगर के SP प्रेमसुख डेलू ने की. उन्होंने बताया कि वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके की पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. पुलिस ने पीड़िता से संपर्क किया. उनकी शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया. SP ने बताया कि पति ने शुद्धिकरण के नाम पर गैंग रेप कराया.
वीडियो: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बंगाल एसआईआर प्रक्रिया की जांच कर रहे ट्रिब्यूनल ने चुनाव आयोग की क्या शिकायत की?













