The Lallantop

‘मेरे प्राइवेट पार्ट में… ’, टेस्ट के नाम पर डॉक्टर ने महिला का यौन उत्पीड़न किया

अहमदाबाद के एक डॉक्टर पर एक महिला के उत्पीड़न का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने बिना किसी फीमेल स्टाफ के पीड़िता की शारीरिक जांच की. महिला की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
अहमदाबाद के एक डॉक्टर पर 25 साल की महिला मरीज को मोलेस्ट करने का आरोप. (Courtesy-ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अहमदाबाद के मेमनगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर व्रज सतीशकुमार पटेल पर महिला मरीज से बिना ग्लव्स के गलत तरीके से जांच करने का आरोप लगा है।
  • मरीज के पेट में अल्सर की समस्या के इलाज के दौरान डॉक्टर ने अकेले महिला की जांच की, जहां कथित रूप से महिला स्टाफ की गैर मौजूदगी का फायदा उठाया गया।
  • पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है और मामले की जांच चल रही है, कानूनी कार्रवाई सबूतों के आधार पर आगे बढ़ेगी।

गुजरात के अहमदाबाद में एक डॉक्टर पर 25 साल की महिला मरीज को मोलेस्ट करने का आरोप लगा है. आरोप है कि डॉक्टर ने पेट के अल्सर की जांच के नाम पर किसी भी फीमेल स्टाफ की गैर मौजूदगी में महिला के प्राइवेट पार्ट में बिना ग्लव्स के उंगलियां डालीं. साथ ही गलत तरीके से फिजिकल एग्जामिनेशन किया. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया.

Advertisement

मामला अहमदाबाद के मेमनगर इलाके के एक प्राइवेट हॉस्पिटल का है. आरोपी डॉक्टर का नाम व्रज सतीशकुमार पटेल है. इंडिया टुडे से जुड़े अतुल तिवारी की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला शहर के एक जाने-माने संस्थान में पढ़ाई करती है. उन्हे पेट में अल्सर की परेशानी थी. इलाज के लिए वो मेमनगर के Gastro and Liver Hospital पहुंची थीं. पहली बार डॉक्टर ने उनकी जांच की. इसमें सोनोग्राफी भी की गई. इसके बाद डॉक्टर ने उन्हे दवाइयां दीं. लेकिन दवा का पूरा कोर्स करने के बाद भी उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ.

बिना ग्लव्स के जांच

इसके बाद 1 अक्टूबर की शाम महिला अपने परिवार के साथ दोबारा अस्पताल पहुंचीं. उन्हें आगे के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि उसी रात करीब 8 बजे डॉक्टर महिला की जांच करने पहुंचा. शिकायत में आरोप है कि डॉक्टर ने महिला से उसके इनरवियर उतारने को कहा. इसके बाद उसने बिना ग्लव्स पहने महिला के स्तनों की जांच की. महिला का कहना है कि उस समय वहां कोई भी महिला स्टाफ मौजूद नहीं थी.

Advertisement

इसके बाद आरोप है कि अगले दिन यानी 2 अक्टूबर को भी डॉक्टर ने महिला की जांच के नाम पर उसके साथ गलत हरकत की. शाम करीब 6 बजकर 30 मिनट पर डॉक्टर महिला को अस्पताल के रूम नंबर 5 में ले गया. शिकायत के मुताबिक, डॉक्टर ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर ने कहा कि उसे महिला के पेट की जांच करनी है. वहां कोई महिला स्टाफ मौजूद नहीं थी. आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर ने महिला से अंडरगारमेंट्स उतारने को कहा और ऐसा दो बार करवाया.

आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

महिला की शिकायत के मुताबिक, डॉक्टर ने इसके बाद उसके शरीर के प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छुआ. आरोप ये भी है कि डॉक्टर ने बिना ग्लव्स पहने उसके प्राइवेट पार्ट में उंगलियां डालीं. घटना के बाद महिला ने अपने परिवार को पूरी बात बताई. इसके बाद वो पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 64(1) और 74 के तहत FIR दर्ज की है. धारा 64(1) रेप से जुड़े अपराध से संबंधित है. और धारा 74 किसी महिला के कपड़े उतारने की नियत से उस पर हमला या जबरदस्ती करने से जुड़ी है. आरोपी डॉक्टर अहमदाबाद के थलतेज इलाके में रहता है. पुलिस ने उसे 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: FDA की रेड, कहीं केमिकल से पका रहे थे केले तो कहीं दूध में मिला डिटर्जेंट पाउडर

Advertisement

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अभी महिला की शिकायत और पुलिस की जांच के आधार पर आरोप सामने आए हैं. अदालत में आरोप साबित होना अभी बाकी है. आगे की कानूनी कार्रवाई जांच में सामने आने वाले सबूतों के आधार पर होगी. कोर्ट में पेश किए जाने के बाद आरोपी डॉक्टर को सेंट्रल जेल भेज दिया गया है.

वीडियो: राजधानी: ज्ञानेश कुमार के बहाने क्या विपक्ष की मोदी-शाह को लेकर कोई तैयारी है?

Advertisement