उत्तर प्रदेश के मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ कांवड़िए पुलिस की गाड़ी से दो लोगों को बाहर निकालकर उनके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में एक व्यक्ति फोन पर कहता सुनाई देता है, "साहब जल्दी आ जाओ, हम मर जाएंगे." सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि पीड़ित सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी थे, लेकिन मेरठ पुलिस ने इस दावे को गलत बताया है. पुलिस के अनुसार विवाद राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर दो कांवड़ियों की टक्कर के बाद शुरू हुआ था. जानिए पूरी जानकारी, देखिए पूरी रिपोर्ट.
मेरठ में कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की, वायरल वीडियो पर SP City ने क्या बताया?
मेरठ के वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी होने के दावे को गलत बताया है. आखिर वीडियो में क्या हुआ और पुलिस ने क्या सफाई दी, देखिए पूरी रिपोर्ट.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












