The Lallantop

एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस, 300 फीट नीचे गिरा विमान और कई यात्री घायल

Air India Flight Turbulence: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 में अचानक टर्बुलेंस आने से विमान 300 फीट नीचे गिर गया. जिससे कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर को मामूली चोटें आईं.

Advertisement
post-main-image
300 फीट नीचे गिरा विमान और मची अफरातफरी (फोटो- ANI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते समय अचानक टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिससे विमान की ऊंचाई लगभग 300 फीट तेजी से गिर गई।
  • फुकेट से उड़ान भरती इस फ्लाइट में अचानक मौसम की खराबी के कारण बने एयर पॉकेट के कारण टर्बुलेंस उत्पन्न हुआ, जिसके परिणामस्वरूप विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर को मामूली चोटें आईं।
  • इस घटना के बाद एयर इंडिया ने मेडिकल टीम के माध्यम से घायल यात्रियों का इलाज किया और इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि टर्बुलेंस के कारणों का पता लगाया जा सके।

मंगलवार 4 अगस्त की सुबह एयर इंडिया की एक फ्लाइट को हवा में खतरनाक टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा है. फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-2379 जब डेस्टिनेशन पर उतरने वाली थी. तभी अचानक मौसम की खराबी के चलते बने एयर पॉकेट की वजह से विमान की ऊंचाई में तेजी से गिरावट आई.

Advertisement

‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट के पायलट ने बताया कि ये विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया. इस अचानक हुई हलचल से विमान में बैठे यात्रियों और क्रू मेंबर के बीच हड़कंप मच गया और कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं.

फुकेट से दिल्ली की उड़ान

इस विमान ने फुकेट से सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरी थी. फ्लाइट रडार के आंकड़ों के अनुसार ये दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर सुरक्षित उतर गया. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने मीडिया से इस बात की पुष्टि की है कि फ्लाइट क्रूज के दौरान एक संक्षिप्त टर्बुलेंस की चपेट में आ गई थी. 

Advertisement

विमान में कुल 134 यात्री सवार थे और उतरने के तुरंत बाद एयरलाइन की मेडिकल टीम ने सभी यात्रियों का हालचाल जाना. घबराए हुए यात्रियों को तुरंत डॉक्टर की देखरेख में ले जाया गया.

घायल हुए यात्री

एयरलाइन की तरफ से दी गई जानकारी के हवाले से ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के लिका है कि इस घटना में लगभग 10 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर बने मेदांता मेडिकल सेंटर ले जाया गया.

ये भी पढ़ें: क्या एयर टर्बुलेंस के चलते विमान क्रैश हो जाता है?

Advertisement

मामले की जांच शुरू

एयर इंडिया ने साफ किया कि किसी भी यात्री को भी गंभीर चोट नहीं आई. सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर आ गए. एयर इंडिया की टीम ने प्रभावित लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट पर हरसंभव मदद मुहैया कराई है. एयर इंडिया ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है ताकि पता चल सके कि असल में हवा में ये स्थिति क्यों बनी थी.

वीडियो: क्या एयर टर्बुलेंस के चलते विमान क्रैश हो जाता है?

Advertisement