The Lallantop

गला घोंटा, तेजाब डाला, दफना दिया... अफेयर के शक में मम्मी-पापा ने बेटी का ये हाल किया

Bihar Honor Killing: पुलिस ने आरोपी मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मृतका के भाई की भी तलाश कर रही है. घटना के बाद वो फरार चल रहा है.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
author-image
विकाश कुमार दुबे

बिहार के गोपालगंज में एक मां-बाप ने हिंसा की हदें (Gopalganj Honor Killing) पार कर दीं. आरोप है कि उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर पहचान छिपाने के लिए शव पर तेजाब डालकर चेहरा जला दिया. इसके बाद लाश को गांव के बाहर एक नदी के किनारे, बालू के ढेर के नीचे दबा कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव की है. 6 जून की रात को स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि गंडक नदी के किनारे बालू के ढेर में एक लड़की का शव पड़ा है. पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने शव को बाहर निकाला. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव बहुत बुरी स्थिति में था. उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी और चेहरा भी बुरी तरह जला हुआ था. इसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी.

अफेयर के शक में बेटी की हत्या

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जांच पड़ताल के बाद पुलिस को मालूम हुआ कि शव गांव के ही लालबाबू यादव और ज्ञांती देवी की बेटी का है. पुलिस को ऑनर किलिंग का अंदेशा हुआ. लालबाबू और उसकी पत्नी से पूछताछ की गई. दोनों डरे हुए थे. पुलिस के सामने उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया. इसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतका का भाई फरार है. पुलिस उसकी तलाश के लिए छापेमारी कर रही है. मां-बाप को शक था कि उनकी 16 साल की बेटी का किसी स्थानीय युवक के साथ अफेयर है. उनका कहना है कि उन्हें 5 जून को पता चला कि उनकी बेटी घर छोड़कर जाने की योजना बना रही थी. 

ये भी पढ़ें: हापुड़ में सूटकेट में मिली थी युवती की लाश, हत्या दिल्ली के मयूर विहार में हुई थी

8 घंटे के अंदर पकड़े गए आरोपी

Advertisement

गोपालगंज पुलिस ने मामले के संबंध में एक प्रेस रिलीज जारी की है. उन्होंने कहा है कि मामला दर्ज होने के आठ घंटे के अंदर आरोपी मां-बाप को जेल भेज दिया गया. 

जादोपुर थाने के SHO मोहन कुमार निराला ने बताया, 

सबूत मिटाने के प्रयास में परिजनों ने अधजले शव को गंडक नदी के किनारे दफना दिया. जादोपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और परिजनों से पूछताछ की. 

SHO ने बताया कि आरोपी माता-पिता ने हत्या और शव दफनाने की बात कबूल कर ली है.

वीडियो: पाकिस्तान में TikTok की हत्या, जानने वाले ने ही उतारा मौत के घाट

Advertisement