The Lallantop

'ऑनलाइन गेम की वजह से नहीं...', गाजियाबाद सुसाइड केस में पुलिस का बड़ा खुलासा, कहानी पलट गई?

Ghaziabad Suicide Case: शुरुआत में यह माना जा रहा था इस सुसाइड के तार एक कोरियन ऑनलाइन गेम से जुड़े हैं, जिसकी उन्हें लत लग गई थी. लेकिन अब पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया है. क्या बताया?

Advertisement
post-main-image
लड़कियों के कमरे के फर्श पर परिवार के सदस्यों की तस्वीरें बिखरी हुई मिलीं. (फोटो: इंडिया टुडे)
author-image
अरविंद ओझा

‘माफ करना पापा. मुझे बहुत अकेलापन महसूस हो रहा है.’ ये आखिरी शब्द उन तीन सगी बहनों के थे, जिन्होंने यूपी के गाजियाबाद में अपनी जान दे दी. तीनों बहनों की उम्र 16, 14 और 12 साल थी. शुरुआत में यह माना जा रहा था इस सुसाइड के तार एक कोरियन ऑनलाइन गेम से जुड़े हैं, जिसकी उन्हें लत लग गई थी. लेकिन अब पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे ने पुलिस सूत्रों के हवाले से लिखा कि लड़कियों को कोरियन कल्चर से बहुत प्यार था. पुलिस का कहना है कि ये घटना कोरियन ऑनलाइन गेम की वजह से नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि बच्चियों की डायरी से जो बातें सामने आई हैं, वो एक अलग कहानी बताती हैं. घर से आठ पन्नों की एक डायरी मिली है, जिसमें तीनों बहनों ने लिखा है कि वे कोरियन कल्चर से बेहद प्रभावित थीं. उन्होंने साफ़ शब्दों में लिखा- ‘WE LOVE KOREAN CULTURE’.

डायरी के मुताबिक, तीनों बहनें को कोरियन कल्चर, K-POP, कोरियन फ़िल्में, म्यूज़िक, शॉर्ट फ़िल्में, शो और सीरीज़ की लत लग गई थी. उन्होंने यह भी लिखा है कि उनका मोबाइल बंद कर दिया गया था, जिससे वे बहुत परेशान थीं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वे कोरियन कल्चर से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं.

Advertisement

पुलिस सुत्रों का यह भी कहना है कि ये किसी ‘कोरियन लव गेम’ का मामला नहीं है. परिवार ने मोबाइल देने से मना कर दिया था, और इसी वजह से बच्चियां मानसिक तौर पर बेहद परेशान थीं.

ये भी पढ़ें: ‘सॉरी मम्मी-पापा’ लिखकर तीन बहनों ने खत्म कर ली जिंदगी, कोरियन ऑनलाइन गेम ने ली जान?

क्या है मामला?

रिपोर्ट के मुताबिक, मामला गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ के भारत सिटी का है. 3 और 4 फरवरी की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे तीन बहनों ने एक साथ अपनी जान दे दी. मृतक तीनों बहनें नाबालिग थीं, जिनकी पहचान निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) के तौर पर हुई है. पिता चेतन कुमार घटना के बाद से सदमे में हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

Advertisement

एक नोट भी बरामद हुआ है, जिस पर ‘सॉरी मम्मी-पापा’ लिखा हुआ है. बताया जा रहा है कि कोरोना के बाद से तीनों बच्चियां स्कूल नहीं जा रही थीं. पुलिस ने बताया कि पढ़ाई में वे कमजोर थीं और परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी.

हालांकि, लड़कियों ने सुसाइड किन परिस्थितियों में किया, उसके बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और डायरी में लिखी बातों को अहम सबूत मानकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

(नोट:- अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

वीडियो: अक्षय कुमार की बेटी के साथ ऑनलाइन गेम खेलते वक्त हुआ हादसा, एक्टर ने बताई पूरी बात

Advertisement