The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • up Ghaziabad Three sisters commit suicide addicted to Korean task based game

‘सॉरी मम्मी-पापा’ लिखकर तीन बहनों ने खत्म कर ली जिंदगी, कोरियन ऑनलाइन गेम ने ली जान?

Ghaziabad Sisters Suicide: बताया जा रहा है कि तीनो बहनें एक कोरियन ऑनलाइन गेम खेलने की आदी थीं. जब परिवार ने गेम खेलने से मना किया, तो उन्होंने यह कदम उठा लिया.

Advertisement
Ghaziabad Three sisters commit suicide
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. (फोटो: आजतक)
pic
मयंक गौड़
font-size
Small
Medium
Large
4 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 4 फ़रवरी 2026, 10:56 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में तीन सगी बहनों ने अपनी जान दे दी. तीनों बहनों की उम्र 16, 14 और 12 साल बताई जा रही है. एक नोट भी बरामद हुआ है, जिस पर ‘सॉरी मम्मी-पापा’ लिखा हुआ है. बताया जा रहा है कि तीनों बहनें एक कोरियन ऑनलाइन गेम खेलने की आदी थीं. जब परिवार ने गेम खेलने से मना किया, तो उन्होंने यह कदम उठा लिया.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ के भारत सिटी का है. 3 और 4 फरवरी की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे की यह घटना है. मृतक तीनों बहनें नाबालिग थीं, जिनकी पहचान निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) के तौर पर हुई है. पिता चेतन कुमार घटना के बाद से सदमे में हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. 

ACP अतुल कुमार सिंह (शालीमार गार्डन) ने बताया कि तीनों बहनें भारत सिटी B1 टावर के फ्लैट 907 में रहती थीं. उन्होंने बताया कि पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मोबाइल फोन की जांच की जा रही है. 

गेम के बारे में क्या पता चला?

शुरुआती जानकारी में पता चला है कि तीनों बहनें एक कोरियन ऑनलाइन खेला करती थीं, जो टास्क बेस्ड था. इस गेम में कुल 50 टास्क होते हैं. 3 फरवरी को गेम का आखिरी टास्क था. प्राची गेम की लीडर थी, वही कमांड तय करती थी. तीनो हर काम साथ करती थी. आशंका है कि ये टास्क के तहत किया जाता था.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद से तीनो बहनें मोबाइल में कोरियन गेम खेला करती थीं और स्कूल भी कम जाती थीं. पुलिस जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में सुसाइड किया. 

DCP निमिष पाटिल ने बताया कि तीनों बच्चियां कोरियन कल्चर से प्रभावित थी. उन्होंने बताया कि जांच शुरू हुई है आगे सबूत के आधार पर कार्रवाई होगी. कुछ दिन से परिवार ने मोबाइल पर बैन लगा दिया था. उन्होंने बताया कि बच्चियां पढ़ने में कमजोर थी और दो साल से स्कूल नही जा रही थी.

ये भी पढ़ें: छुड़ाए नहीं छूट रही थी ऑनलाइन गेमिंग की लत, परेशान लखनऊ के छात्र ने जान दे दी

पिता ने की दो शादियां

रिपोर्ट के मुताबिक, चेतन कुमार ने दो शादियां की हैं. दोनो सगी बहनें हैं. उन्होंने बताया कि पहली पत्नी से कोई बच्चा नही हो रहा था, इसलिए उन्होंने पत्नी की छोटी बहन (साली) के साथ दूसरी शादी कर ली. दूसरी पत्नी से उन्हें तीन बच्चे हुए. इसी दौरान पहली पत्नी से भी दो बच्चे हो गए. जिन तीन बहनों ने सुसाइड किया है, उनमें एक लड़की पहली पत्नी की बेटी है, जबकि दो लड़कियां दूसरी पत्नी की बेटी है. चेतन कुमार अपनी दोनो पत्नियों और बच्चों के साथ रहते थे.

(नोट:- अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

वीडियो: अक्षय कुमार की बेटी के साथ ऑनलाइन गेम खेलते वक्त हुआ हादसा, एक्टर ने बताई पूरी बात

Advertisement

Advertisement

()