उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक लड़की ने अपने ही पिता और भाभी पर पिस्टल तान दी. बताया जा रहा है कि कार लोन वेरिफिकेशन को लेकर घर मेें विवाद हुआ था. आरोप है कि लड़की ने अपने पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की. यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़की और उसकी दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. उनकी तलाश की जा रही है.
कार लोन को लेकर बहस हुई, बेटी ने पिता पर पिस्टल तान दी, गाजियाबाद का वीडियो वायरल
Ghaziabad में एक लड़की ने अपने ही पिता और भाभी पर Pistol तान दी. मामला Car Loan Verification से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. पुलिस ने पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

आरोपी लड़की की पहचान प्रियंका तोमर के रूप में हुई है. पिस्टल लहराने की घटना 8 सितंबर की है. इंडिया टुडे से जुड़े मयंक गौड़ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका ने करीब ढाई साल पहले अपने पिता हितेश तोमर का घर छोड़ दिया था. इसके बाद वो 8 सितंबर की शाम करीब 5 बजे अपनी एक दोस्त के साथ घर आई. उसने कथित तौर पर हितेश से कार लोन वेरिफिकेशन के बारे में बात की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया.
प्रियंका को ये बात इतनी नागवार गुजरी को वो पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आई. आरोपी की भाभी ने मामला शांत कराने की कोशिश की, तो कथित तौर पर उसके साथ भी हाथापाई की. इसके बाद वो वहां से चली गई. लेकिन करीब 20 से 25 मिनट के बाद प्रियंका अपनी दोस्त के साथ वापस लौटी. इस बार उसके हाथ में एक पिस्टल थी. आरोप है कि वो मेन गेट तोड़कर घर में घुसी और पिता और भाभी पर पिस्टल तानकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी.
प्रियंका की इस हरकत से पिता हितेश दंग रह गए. वे और उनकी बहू किसी तरह बचते हुए घर के पहले माले पर चले गए. वहीं प्रियंका की दोस्त उसके हाथ से पिस्टल खींचते हुए उसे अपने साथ लेकर चली गई. पिस्टल लहराने और 'धमकी' देने की पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई.
यह भी पढ़ें: परेशान बेटी ने मां-बाप के साथ मोबाइल भी छोड़ दिया, 8 महीने बाद OTP की मदद से मिली
पीड़ित हितेश तोमर ने बुधवार, 9 सितंबर को साहिबाबाद थाने में प्रियंका और उसकी सहेली के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. मामले पर साहिबाबाद ACP अमित सक्सेना का बयान आया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. दोनों की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वीडियो: सत्य निकेतन हादसे के बाद DU के हॉस्टल सिस्टम पर उठे बड़े सवाल












