The Lallantop

68 साल के शख्स ने कम से कम 14 लड़कियों का रेप किया, सबसे डेटिंग ऐप पर मिला था

जर्मनी के बर्लिन में 68 वर्षीय व्यक्ति पर ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए महिलाओं को फंसाकर नींद की दवा देने और उनके साथ रेप करने का आरोप है. पुलिस को उसके घर से मिले वीडियो के आधार पर अब तक 14 महिलाओं से जुड़े 22 रेप के मामलों में आरोप तय किए गए हैं.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने 14 महिलाओं से रेप के आरोपी को पकड़ा है. (सांकेतिक फोटो- Unsplash.com)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बर्लिन पुलिस ने 68 वर्षीय आरोपी को ऑनलाइन डेटिंग ऐप से महिलाओं को जाल में फंसाकर नींद की गोली मिलाकर रेप के 22 मामलों में गिरफ्तार किया है।
  • इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लोअर सैक्सनी पुलिस ने दूसरे आरोपित की जांच के दौरान दोनों आरोपियों के बीच कनेक्शन पाया, जिससे बर्लिन पुलिस ने आरोपी का पता लगाया।
  • अभी आरोपी को प्री-ट्रायल हिरासत में रखा गया है और कोर्ट उसकी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ फैसला सुनाएगी।

वो पहले ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर महिलाओं से संपर्क करता था. फिर उन्हें मिलने के लिए बुलाता था और शराब में नींद की गोली मिलाकर पिला देता था. इसके बाद वह लड़कियों के साथ रेप करता था. इसका वीडियो भी बनाता था. पुलिस ने उसके घर छापा मारा तो एक डेटा स्टिक मिली. उसमें यौन उत्पीड़न के इतने वीडियो मिले कि पुलिस भी हैरान रह गई. इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये थी कि जिन लड़कियों के साथ रेप किया गया, उन्हें इसके बारे में पता ही नहीं था. 

Advertisement

घटना जर्मनी की राजधानी बर्लिन की है. आरोपी 68 साल का एक व्यक्ति है, जिसे अब बर्लिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 14 महिलाओं से रेप के 22 मामलों में उसके खिलाफ आरोप तय किए गए हैं. अब उसके अपराधों का फैसला करने की जिम्मेदारी कोर्ट की है. 

पुलिस को कैसे मिला सुराग?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बर्लिन प्रॉसीक्यूटर ऑफिस ने बताया कि लोअर सैक्सनी राज्य की पुलिस एक दूसरे व्यक्ति के खिलाफ रेप के आरोपों की जांच कर रही थी. इसी दौरान इस आरोपी के बारे में जानकारी सामने आई. दोनों आरोपियों का आपस में कनेक्शन था, जिसकी वजह से इस खौफनाक मामले का खुलासा हो पाया.

Advertisement

सुराग मिलते ही बर्लिन पुलिस ने पहली बार मार्च 2025 में आरोपी के फ्लैट पर छापा मारा. उसके घर की तलाशी में पुलिस को कथित तौर पर रेप के कई वीडियो मिले. इसके ठीक एक साल बाद यानी मार्च 2026 में पुलिस आरोपी के घर दूसरी बार तलाशी लेने पहुंची. इस बार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे प्री-ट्रायल डिटेंशन में भेजा गया है. भारत में इसे ‘न्यायिक हिरासत’ कहते हैं.

यह भी पढ़ेंः एक रात, 6 मर्डर... बेल पर रिहा रेप के आरोपी ने 2 परिवार खत्म कर दिए, बीवी-बच्चों को भी मार डाला

बर्लिन के सरकारी वकीलों ने बताया कि आरोपी पहले ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए महिलाओं से दोस्ती करता था. फिर उनसे मुलाकात करता था. बाद में शराब में नींद की गोलियां मिलाकर उनका यौन शोषण करता था. जांच के दौरान अब तक 58 ऐसी महिलाओं की पहचान हुई है, जो आरोपी के कथित अपराधों से जुड़ी हो सकती हैं. 

Advertisement

फिलहाल, आरोपी के खिलाफ 14 महिलाओं से रेप के 22 मामलों में केस दर्ज किया गया है. इनमें क्रूरता के साथ रेप और खतरनाक तरीके से शरीर को नुकसान पहुंचाने के आरोप शामिल हैं.

वीडियो: ट्विशा शर्मा की मौत पर जिम बेल्ट से खुले राज़, एम्स दिल्ली का बड़ा खुलासा

Advertisement