The Lallantop

प्री-वेडिंग शूट करवाने झील के पास गए, लड़के का पैर फिसला, डूबकर मौत

Rajasthan: Rajsamand के Gori Dham में Pre-Wedding शूट चल रहा था. इसी दौरान होने वाला दूल्हा फिसलकर गहरे पानी में चला गया. होने वाली पत्नी ने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन पानी इतना गहरा था कि लड़के को बचाया नहीं जा सका.

Advertisement
post-main-image
प्री-वेडिंग शूट के दौरान दूल्हे अर्जुन दमामी की मौत हो गई (PHOTO-ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राजसमंद की गोरी धाम झील में प्री-वेडिंग शूट के दौरान पैर फिसलने से अर्जुन दमामी गहरे पानी में गिर गए और तलाशी के बाद उनकी मौत हो गई।
  • अर्जुन का झील में गिरना इसलिए हुआ क्योंकि वे निचले किनारे पर शूट कर रहे थे जहां पानी गहरा था और पैर फिसलने से वे डूब गए।
  • अर्जुन के शव को SDRF टीम ने कई घंटों की खोज के बाद बरामद किया और पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।

राजस्थान के राजसमंद में हुए एक हादसे ने एक झटके में दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. अरावली की पहाड़ियों पर मौजूद यहां के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट गोरी धाम के पास प्री-वेडिंग शूट के दौरान पैर फिसलने की वजह से लड़का झील में जा गिरा. उसने खुद को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक वो गहरे पानी में जा चुका था. इस हादसे में अर्जुन दमामी की मौत हो गई. इस दौरान उनकी होने वाली पत्नी ने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन पानी इतना गहरा था कि अर्जुन को बचाया नहीं जा सका. अर्जुन दमानी की पिछले महीने सगाई हुई थी और दिसम्बर में शादी होनी थी.

Advertisement
नहाने के लिए झील में उतरे थे अर्जुन

इंडिया टुडे से जुड़े पत्रकार देवेंदर भारद्वाज की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन दमामी राजस्थान के ही चित्तौड़गढ़ के रहने वाले थे. रिपोर्ट के मुताबिक फोटो और वीडियो शूट के लिए अर्जुन और उनकी होने वाली पत्नी झील के बिल्कुल किनारे, निचले हिस्से में गए. और फिसलकर गहरे पानी में गिर गए.

Advertisement

अर्जुन जब डूबने लगे, तो उनकी मंगेतर ने तुरंत शोर मचाया. इससे वहां आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. घटना के तुरंत बाद पुलिस और लोकल प्रशासन के अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू करवाया. ये घटना मंगलवार, 9 जून को हुई थी. रात को अंधेरे और झील की गहराई के कारण अर्जुन को नहीं ढूंढा जा सका.

उदयपुर से आई SDRF की टीम

प्रशासन को समझ आ गया कि अर्जुन को ढूंढना उनके बस की बात नहीं है. इसलिए उदयपुर से स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम को बुलाया गया. अगली यानी 10 जून की सुबह SDRF ने राजसमंद सिविल डिफेंस टीम के साथ मिलकर फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया. आखिरकार कई घंटों की कोशिश के बाद अर्जुन का शव बरामद किया. शव को बाहर निकालने का काम मुश्किल था क्योंकि झील ही ऐसी जगह पर है जहां पहुंचना काफी मुश्किल है. हालांकि लोकल गांव वालों और पुलिस ने मिलकर लाश को खाई जैसी जगह से एक खड़ी पहाड़ी के ऊपर तक पहुंचाया. पोस्टमॉर्टम के बाद अर्जुन का शव परिवार को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की आगे जांच कर रही है.

वीडियो: अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में कौन क्या तोहफा दिया?

Advertisement

Advertisement