परिवार की समस्या चाहे समस्या आर्थिक हो या और कोई. सबसे ज्यादा असर बच्चों के दिमाग पर ही पड़ता है. ऐसा एक मामला दिल्ली से सामने आया है. यहां एक परिवार में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. विवाद के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई. कुछ दिन बाद पिता भी चले गए. उनकी 3 बेटियां घर पर रह गईं लेकिन कुछ समय बाद खाने की तलाश में वो भी घर छोड़कर कहीं निकल गईं. बाद में उनमें से दो का पता एक हजार किमी दूर नागपुर में मिला. खैर, दिल्ली पुलिस ने अब पूरे परिवार को वापस मिला दिया है.
मां-बाप ने झगड़ा कर घर छोड़ा, 2 बेटियां खाने की तलाश में दिल्ली से नागपुर पहुंच गईं
मां-बाप के झगड़ा करके घर छोड़ने के बाद 4 बच्चों के सामने खाने का संकट खड़ा हो गया. वो खाने की तलाश में घर से निकले. दो दिल्ली में रह गए जबकि दो बच्चियां एक हजार किमी दूर नागपुर पहुंच गईं.


क्या है पूरा मामला, विस्तार से समझते हैं.
बूीती 28 जून को दिल्ली पुलिस को एक शिकायत मिली. भाटी माइंस साउथ दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने शिकायत की कि उसकी 3 बेटियां घर से गायब हैं. महिला ने बताया कि उसके पति की बहन यानी ननद का बेटा भी घर से गायब है. सभी बच्चों की उम्र 11 से 16 साल के बीच है. महिला ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक वीडियो भी आया जिसमें दिखा कि उसकी 2 बेटियां दिल्ली के छतरपुर में हैं. वो दोनों '100 फुटा रोड' के पास भीख मांग रही हैं.
वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने छतरपुर, लाडो सराय, महरौली, सफदरगंज हॉस्पिटल, एम्स और दूसरे लोकेशंस पर तलाश शुरू की. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ऐसी जगहों पर गई जहां अक्सर बेघर बच्चे जाया करते हैं. बच्चों की तलाश के लिए डीसीपी साउथ, अनंत मित्तल ने एसएचओ प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई. आखिरकार पुलिस ने दो एक बच्ची और उसके बुआ के बेटे को सफदरगंज हॉस्पिटल के बाहर ट्रेस कर लिया. जब पुलिस उन तक पहुंची, तो वो एक जगह लाइन में लग कर खाने का इंतजार कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: 19 साल पहले बिछड़ी जुड़वां बहनें वायरल वीडियो से मिलीं, कहानी इमोशनल कर देगी!
बाकी दी बच्चियां महाराष्ट्र पहुंच गईंपुलिस को दो बच्चे तो मिल गए. लेकिन अभी भी 2 बच्चियों का कुछ पता नहीं चला. लिहाजा पुलिस ने किडनैपिंग की रिपोर्ट (FIR) दर्ज की. आखिरकार बच्चियों का पता चला. लेकिन वो दिल्ली में नहीं, बल्कि वहां से लगभग 1 हजार किलोमीटर दूर नागपुर के रेलवे स्टेशन पर. नागपुर रेलवे स्टेशन की राजकीय रेलवे पुलिस ने उन्हें ट्रैक कर शेल्टर होम में भेज दिया. फिर दिल्ली पुलिस की एक टीम गई और उन्हें वापस ले आई.
रिपोर्ट के मुताबिक, चारों बच्चे घर की परिस्थितियों से परेशान थे. उन्होंने पुलिस को बताया कि वे खाना ढूंढ़ने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान दो बच्चे दिल्ली में ही रह गए, जबकि दो बच्चियां गलती से एक ट्रेन में चढ़ गईं और करीब 1,000 किलोमीटर दूर नागपुर पहुंच गईं. वहां राजकीय रेलवे पुलिस ने उन्हें सुरक्षित ट्रैक किया और शेल्टर होम भेज दिया. बाद में दिल्ली पुलिस की टीम नागपुर पहुंची और दोनों बच्चियों को वापस दिल्ली लेकर आई. इस तरह चारों बच्चों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.
वीडियो: सोशल लिस्ट: बिहार के बक्सर के गोलू यादव ने भीख मांगने वाली लड़की से की शादी - मामला सच या फेक न्यूज़?









