The Lallantop

मेरठ में घर में मृत मिले पति-पत्नी, पलंग खोला तो अंदर तीनों बेटियों के भी शव थे

मामले की जानकारी तब सामने आई जब मोइन के भाई सलीम अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे. घर का दरवाजा बाहर से बंद था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है. पूरे घर की तलाशी ली जा रही है.

Advertisement
post-main-image
3 बेटियों की लाश बेड के अंदर बॉक्स में मिली है. (फोटो- इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कथित तौर पर एक ही परिवार के 5 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई. पति-पत्नी की लाशें जमीन पर पाई गईं. वहीं उनकी 3 बेटियों की लाश बेड के अंदर बॉक्स में मिली हैं. जिस घर से परिवार के लोगों की लाशें बरामद हुई हैं, उसके गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े उस्मान चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके के सोहेल गार्डन का है. घर में मिले शवों की पहचान मोइन, असमा और उनके 3 बेटियों अफ़्सा, अजीजा और अदीबा के रूप में हुई है. मोइन और असमा पति-पत्नी थे. मोइन मिस्त्री का काम करते थे. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक उनके रिश्तेदार और भाई सुबह से फोन कर रहे थे, लेकिन कोई भी कॉल नहीं उठा रहा था. पड़ोसियों ने भी एक दिन से परिवार को देखा नहीं था.

हत्या की जानकारी तब सामने आई जब मोइन के भाई सलीम अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे. घर का दरवाजा बाहर से बंद था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है. पूरे घर की तलाशी ली जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक ADG डीके ठाकुर और DIG कलानिधि नैथानी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं.

Advertisement

भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक सलीम ने बताया कि उन्हें अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर जाना था. डॉक्टर को दिखाने के बाद वो मोइन के घर पहुंचे. उनके घर पर बाहर से ताला लगा था. उन्होंने बाहर से आवाज लगाई, मगर अंदर से कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद वो दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे और देखा कि उनके भाई और भाभी की लाशें जमीन पर पड़ी हुई हैं.

पुलिस ने क्या बताया?

घटना को लेकर SSP मेरठ विपिन ताडा ने आजतक को बताया,

“पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि लिसाड़ी गेट इलाके में एक घर में पांच शव मिले हैं, जिसमें एक पति-पत्नी और तीन बच्चे हैं. तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. वहां 5 शव मिले, सभी के सिर पर चोट लगी हुई थी. किसी भारी चीज से उन्हें हिट किया गया था.”

Advertisement

SSP ने आगे बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. लेकिन प्रथम दृष्टया रंजिश का मामला लग रहा है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

वीडियो: वो सड़क.. जिसकी रिपोर्टिंग के बाद पत्रकार मुकेश चंद्राकर की जान ले ली गई

Advertisement