मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण लगातार तेल के दाम बढ़ रहे हैं. जिसका असर भारत पर भी दिखने लगा है. कल तक LPG की कमी के कारण मुंबई-बेंगलुरु जैसे शहरों में होटल बंद होने की चिंता सता रही थी. आज एयर इंडिया (Air India) ने हवाई यात्रा महंगी होने की घोषणा कर दी है. एयरलाइन ने पोस्ट कर बताया कि घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान की टिकट पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया जाएगा.
ईरान जंग का असर, एयर इंडिया ने किराया बढ़ाया, किन जगहों की फ्लाइट महंगी हो गई?
Air India Price Hike: एयर इंडिया ने बताया कि भारत के डोमेस्टिक रूट्स और SAARC देशों में अब तक कोई फ्यूल सरचार्ज नहीं लगता था. मगर अब से 400 रुपये फ्यूल सरचार्ज लगेगा. यानी ओरिजिनल टिकट प्राइस में 400 रुपये का खर्च और जुड़ जाएगा.
.webp?width=360)

एयर इंडिया ने अपने X हैंडल से पोस्ट किया है. पोस्ट में तीन फेज का ज़िक्र है. जिसमें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर बढ़े हुए फ्यूल की कीमत बताई गई है. फ्लाइट की टिकट में फ्यूल सरचार्ज जुड़ता है. इसी वजह से हवाई यात्रा महंगी हो जाएगी. कंपनी ने ये घोषणा एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों के लिए की है. बता दें, एयरलाइन में एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) का इस्तेमाल होता है.
पोस्ट के मुताबिक़, भारत के डोमेस्टिक रूट्स और SAARC देशों में अब तक कोई फ्यूल सरचार्ज नहीं लगता था. मगर अब से 400 रुपये फ्यूल सरचार्ज लगेगा. यानी तत्कालीन टिकट प्राइस में 400 रुपये का खर्च और जुड़ जाएगा. ये अधिकतम शुल्क फेज 1 का हिस्सा है, जो 12 मार्च से लागू होगा. फेज 1 में मिडिल ईस्ट और पश्चिम एशिया की उड़ाने भी शामिल हैं. इनमें भी अब तक फ्यूल सरचार्ज नहीं लगता था, मगर अब हर उड़ान पर 10 US डॉलर सरचार्ज लगेगा.

फेज 2 में कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की टिकट महंगी हो जाएंगी. इसमें यूरोप, नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. अंतराष्ट्रीय उड़ानों में फ्यूल सरचार्ज पहले भी जुड़ता था. अब इन्हें अलग-अलग क्षेत्र के हिसाब से और बढ़ा दिया गया है. जैसे अमेरिका की उड़ान पर पहले 150 US डॉलर का सरचार्ज लगता था. मगर अब ये बढ़कर 200 US डॉलर हो गया है. ये बदलाव 18 मार्च से लागू किया जाएगा.
फेज 3 में जापान, हॉन्ग कॉन्ग और साउथ कोरिया की उड़ानें शामिल हैं, लेकिन अभी सरचार्ज की घोषणा नहीं हुई है.
एअर इंडिया ने बताया कि यह फैसला जेट ईंधन की कीमतों में अचानक आई तेज बढ़ोतरी के कारण लिया गया है. कंपनी के मुताबिक मार्च 2026 की शुरुआत से ही ATF की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है. कंपनी ने बताया कि ATF एक एयरलाइन की परिचालन लागत का 40 फीसदी हिस्सा होता है. ऐसे में इसके दाम बढ़ने और सप्लाई बाधित होने की वजह से ऑपरेशनल कॉस्ट महंगी हो गई है.
एयर इंडिया ने इस बढ़ोतरी को ज़रूरी बताते हुए लिखा कि अगर ऐसा नहीं किया तो उड़ानों का खर्च निकालना मुश्किल हो जाएगा. हालांकि जिन यात्रियों ने 12 मार्च से पहले अपनी बुकिंग कर ली है, उनके टिकट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. लेकिन अगर वो अपनी उड़ान की तारीख बदलते हैं तो फेयर बढ़ सकता है.
ये भी पढ़ें: 'यही हाल रहा तो रेस्टोरेंट बंद... ', LPG की किल्लत से होटल मालिक परेशान
इससे पहले होटल और रेस्टोरेंट के मालिकों ने LPG गैस सिलेंडर की सप्लाई में कमी को लेकर चिंता जताई थी. होटल एसोसिएशन ने पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखा था कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही सभी होटल-रेस्टोरेंट बंद करने पड़ जाएंगे.
वीडियो: एयर इंडिया के पायलट ने कनाडा टू दिल्ली फ्लाइट की उड़ान भरने से पहले शराब पी? DGCA ने एक्शन लिया















.webp?width=120)
.webp?width=120)



