The Lallantop

CJP Protest पर दिलजीत दोसांझ बोले, 'बच्चों के साथ गलत हुआ, अब मुझे भी एंटी-नेशनल कहेंगे'

Diljit Dosanjh Supports CJP Protest: स्टूडेंट प्रोटेस्ट का समर्थन करते हुए दिलजीत दोसांझ ने कहा कि उन्हें Anti-National कहा जाएगा. उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन का सपोर्ट करने के बाद काफी विरोध का सामना करना पड़ा था.

Advertisement
post-main-image
दिलजीत दोसांझ बोले कि उन्हें एंटी-नेशनल का तमगा दिया गया. (Instagram/PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मशहूर एक्टर दिलजीत दोसांझ ने 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के 'संसद चलो' मार्च और स्टूडेंट प्रोटेस्ट के समर्थन में सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त की।
  • इस समर्थन के पीछे 20 जुलाई को नई दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस के लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे जाने की घटना है, जिसने तनाव बढ़ाया।
  • दिलजीत दोसांझ ने छात्रों के प्रति पुलिस बर्ताव पर चिंता जताई और सरकार से मांगों पर विचार करने की अपील की, वहीं उनकी इस समर्थन ने संभावित आलोचनाओं को जन्म दिया।

मशहूर एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ खुलकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतर आए हैं. उन्होंने कहा कि अब उन्हें फिर एंटी-नेशनल कहा जाएगा. दिलजीत का समर्थन 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की अगुवाई में हुए 'संसद चलो' मार्च के बाद आया. छात्रों ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर समेत कई इलाकों में प्रदर्शन किया. पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज की और आंसू गैस के गोले दागे. प्रोटेस्ट पर रिएक्शन देते हुए दिलजीत दोसांझ ने कहा कि स्टूडेंट्स के साथ बहुत बुरा बर्ताव हुआ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मंगलवार, 21 जुलाई को दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की. इसमें उन्होंने सरकार और अधिकारियों से छात्रों की मांगों पर गौर करने की अपील की. दिलजीत ने बताया कि उन्होंने तो पहले ही एंटी-नेशनल का टैग मिल चुका है. उन्होंने कहा कि अब स्टूडेंट प्रोटेस्ट समर्थन करने के बाद उन्हें फिर से देश-विरोधी कहा जाएगा.

दिलजीत दोसांझ ने किया CJP Protest का सपोर्ट

दिलजीत दोसांझ ने स्टोरी में पंजाबी और इंग्लिश में अपने जज्बात शेयर किए. उन्होंने लिखा,

Advertisement

"आज जो हुआ वो बहुत बुरा हुआ.. स्टूडेंट्स के साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए था.. मैं अधिकारियों से रिक्वेस्ट करता हूं कि स्टूडेंट्स की मांगें सुनें.. लोगों की आवाज रब की आवाज होती है.."

Diljit Dosanjh
दिलजीत दोसांझ की स्टोरी का स्क्रीनशॉट. (instagram.com/diljitdosanjh)

दिलजीत दोसांझ ने आगे लिखा,

"मुझ पर तो पहले ही एंटी-नेशनल का टैग कई बार लग चुका है.. अब भी मुझे एंटी-नेशनल ही कहा जाएगा.

किसानों के आंदोलन के बाद.. मुझे बहुत ज्यादा विरोध और कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिनके बारे में मैं बात भी नहीं कर सकता."

Advertisement
किसान आंदोलन का जिक्र किया

दिलजीत ने स्टोरी में 2020-21 के किसान आंदोलन की याद दिलाई. उन्होंने दावा किया कि किसान आंदोलन का सपोर्ट करने की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. एंटी-नेशनल कहा गया. कानूनी दांव-पेंच में उलझाया गया. अपनी कंडीशन बताते हुए दिलजीत दोसांझ ने कहा कि किसान आंदोलन के बाद उनके साथ जो कुछ हुआ, इस समय उसका जिक्र भी नहीं कर सकते.

संसद मार्च में क्या हुआ?

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक और CJP फाउंडर अभिजीत दिपके की अपील पर 20 जुलाई को प्रोटेस्टर्स 'चलो संसद' मार्च में हिस्सा लेने पहुंचे. बारिश के बावजूद हजारों लोग जंतर-मंतर पर जमा हुए. बाद में यह मार्च संसद की ओर बढ़ा.

यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ स्टारर 'सतलुज' दिखाने वालों के खिलाफ सरकार लेगी लीगल एक्शन!

प्रोटेस्ट साइट के आस-पास की सड़कें सील होने के कारण लोगों के अलग-अलग ग्रुप्स ने सेंट्रल दिल्ली और अंदर की गलियों से होते हुए कई बैरिकेड पार करने की कोशिश की. इसके बाद सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई. हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोल दागने पड़े.

दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ पर भी विवाद

दिलजीत दोसांझ अपनी हालिया फिल्म 'सतलुज' को लेकर भी चर्चा में हैं. इस फिल्म को 48 घंटों के अंदर ही ZEE5 से हटा दिया गया था.

Satluj Diljit Dosanjh
'सतलुज' फिल्म

फिल्म में उन्होंने ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा का किरदार निभाया था, जिन्होंने पंजाब में उग्रवाद के दौर में हुई कथित तौर पर गैर-कानूनी हत्याओं और गुप्त रूप से किए गए अंतिम संस्कारों का पर्दाफाश किया था. ‘सतलुज’ विवादों में फंसी है और केंद्र सरकार ने इसकी स्क्रीनिंग की इजाजत नहीं दी है.

वीडियो: CJP Protest में लोग दिलजीत दोसांझ से लेकर आमिर खान पर भड़के

Advertisement