हाल ही में पीएम मोदी ने बतौर पीएम और सीएम अपने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे किए. इस मौके पर समर्थक उन्हें बधाई दे रहे हैं तो विरोधी कड़ी आलोचना कर रहे हैं. लेकिन सपा के लिए मामला अजीब हो गया है. मोदी सरकार के विरोधी अखिलेश यादव की पार्टी में ही ‘मोदी प्रशंसक’ निकल आया है. नाम भी मामूली नहीं है. धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ कर दी है. धनराज नाथवानी वही शख्स हैं जिन्हें सपा ने राज्यसभा सांसद बनाने का फैसला किया है. अब उनके पोस्ट को लेकर अखिलेश यादव और सपा की राजनीतिक परिपक्वता पर सवाल उठ रहे हैं.
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार ने पीएम मोदी की भर-भर तारीफ की, अखिलेश यादव उखड़ गए होंगे
Reliance के ग्रुप प्रेसिडेंट Dhanraj Nathwani को Samajwadi Party ने यूपी से Rajya Sabha उम्मीदवार बनाया है. 7 अक्टूबर को उन्होंने PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी जमकर तारीफ की. अब उनके पोस्ट को लेकर अखिलेश यादव और सपा की राजनीतिक परिपक्वता पर सवाल उठ रहे हैं.

7 अक्टूबर को नाथवानी ने एक्स पर एक पोस्ट की. उन्होंने 2001 में नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अब तक के सफर को 'अटूट विश्वास, दृढ़ता और राष्ट्र-निर्माण के प्रति समर्पण' वाला बताया. सपा कैंडिडेट ने लिखा,
नेतृत्व के 25 साल. समर्पण के 25 साल. सेवा के संकल्प के 25 साल. 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद से, श्री नरेंद्र मोदी ने एक शानदार सफर तय किया है. गुजरात की सेवा करने से लेकर प्रधानमंत्री के तौर पर भारत का नेतृत्व करने तक.
नाथवानी ने पीएम मोदी को देश की सेवा में लगातार मजबूती और सफलता की शुभकामनाएं भी दीं. इस पोस्ट के साथ पीएम मोदी का एक वीडियो भी था जिसमें वे भीड़ का अभिवादन कर रहे थे. साथ ही बैकग्राउंड में बीजेपी के झंडे दिख रहे थे.
जाहिर है इस पोस्ट पर सपा विरोधियों ने तुरंत रिएक्शन दिया. AIMIM उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शौकत अली ने लिखा, “मोदी जी का यार, समाजवादी पार्टी का प्यार, यह रिश्ता क्या कहलाता है, समझ सकता है हर आम-खास.”
खबर लिखे जाने तक समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.
हालांकि ऐसा नहीं है कि नाथवानी सपा के समर्थन में पोस्ट नहीं कर रहे. उन्होंने 6 अक्टूबर को X पर एक और पोस्ट में दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन पर भी लिखा. धनराज ने प्रदर्शन के दौरान अखिलेश को हिरासत में लिए जाने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने लिखा,
मुझे उम्मीद है कि एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी और अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने से जुड़ी चिंताएं जल्द से जल्द दूर हो जाएंगी. शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना और लोकतांत्रिक बातचीत हमारे लोकतंत्र का अहम हिस्सा हैं.
(यह भी पढ़ें: 'मुझे टोटी चोर कहें तो कहने दो...', अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को क्या समझाया?)
सपा ने नाथवानी को उन दो सीटों में से एक के लिए नॉमिनेट किया है जिन्हें वो आसानी से जीत सकती है. कहा गया कि पार्टी ने एक नई लकीर खींचने की कोशिश की है. वो अपनी पहुंच बढ़ाने और कॉर्पोरेट और बिजनेस कम्युनिटी के साथ संबंध बनाने की कोशिश में है.
वीडियो: राजधानी: BJP सांसद के बेटे धनराज नाथवानी को अखिलेश ने क्यों दिया राज्यसभा टिकट?













