The Lallantop

दिल्ली में नशे में धुत तीन दोस्तों ने पुलिस बनकर छीनी बाइक, फिर ऐसे धरे गए

Delhi: तीनों दोस्तों के निशाने पर एक हीरो स्प्लेंडर बाइक थी, जिस पर सिक्योरिटी गॉर्ड सवार था. उन्होंने बाइक सवार का रास्ता रोका और खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए उस पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का झूठा आरोप लगाया. फिर क्या हुआ?

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है (सांकेतिक फोटो: AI)

राजधानी दिल्ली में मौज-मस्ती के तौर पर शुरू हुआ मामला जल्द ही एक अपराध में बदल गया. जब तीन दोस्तों ने शराब पीने के बाद एक बेतुका प्लान बनाया. प्लान- पुलिस अधिकारी बनकर किसी दूसरे शख्स की बाइक छीनने का. तीनों दोस्त बाइक छीनने में कामयाब भी हो गए, लेकिन फिर ‘असली’ पुलिस ने धर लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला? 

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, गर्वित शर्मा (25), प्रशांत कुमार (22) और अनिकेत (23) तीनों कॉलेज दोस्त है. 26 जून को शराब पीने के बाद तीनों ने पुलिस अधिकारी बनकर बाइक चुराने का प्लान बनाया. उनके निशाने पर एक हीरो स्प्लेंडर बाइक थी, जिस पर सिक्योरिटी गार्ड अमरपाल सिंह सवार था. गर्वित ने अमरपाल का रास्ता रोका. जबकि, बाकी दोनों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए उस पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का झूठा आरोप लगाया. प्रशांत ने अमरपाल से चाबी छीन ली और जब पीड़ित ने उनकी आईडी मांगी तो तीसरे दोस्त अनिकेत ने कथित तौर पर उसे थप्पड़ मार दिया. इसके बाद प्रशांत बाइक लेकर भाग गया, जबकि गर्वित और अनिकेत अपनी बजाज एन्टीसर पर भाग गए.

फिर ऐसे खुला मामला

अमरपाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. अगली सुबह IGI एयरपोर्ट पुलिस ने जांच शुरू की. ACP उषा रंगनानी ने बताया कि 250-300 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच की गई और 24 घंटों के अंदर ही मामले का खुलासा कर दिया गया. पुलिस ने CCTV के जरिए बजाज एन्टीसर के रजिस्ट्रेशन नंबर का पता लगाया, जो सिद्धार्थ के नाम पर रजिस्टर्ड थी. पुलिस सिद्धार्थ तक पहुंची. सिद्धार्थ ने बताया कि उसने एक साल पहले गर्वित को गाड़ी बेची थी. हालांकि, अभी तक रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर नहीं किया गया था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: चलती बस के आगे बुलेट से की स्टंटबाजी, पुलिस ने लिया तगड़ा एक्शन, बुलेट ही खत्म कर दी

अमरपाल ने भी बताया कि उन तीन आरोपियों में सिद्धार्थ शामिल नहीं था, जिसके बाद पुलिस ने गर्वित की तलाश शुरू की. पुलिस ने कहा, 

टीम ने गर्वित का पता लगाया, जिसने अपराध कबूल कर लिया. उसने अपने दोनों दोस्तों प्रशांत और अनिकेत की संलिप्तता का भी खुलासा किया. 

Advertisement

पुलिस ने इसके बाद दोनों को भी पकड़ लिया. जांच के दौरान आरोपियों ने नशे की हालत में अपनी हरकतों के पीछे की वजह बताई. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

वीडियो: दुल्हे ने नशे में दोस्त को पहना दी वरमाला, दुल्हन ने मारा थप्पड़

Advertisement