The Lallantop

'ईद पर उत्तम नगर में खून की होली' वाली धमकी पर HC सख्त, दिल्ली पुलिस को कर्तव्य याद दिलाया

Delhi High Court ने दिल्ली पुलिस को उत्तम नगर इलाके में ईद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने कहा कि होली के मौके पर हुई घटना को लेकर कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते है. इसलिए पुलिस को खास सतर्कता बरतने की जरूरत है.

Advertisement
post-main-image
होली के दिन उत्तम नगर में तरुण नाम के युवक की हत्या हुई थी. (तस्वीर- पीटीआई)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तम नगर इलाके में ईद के दौरान हिंसा की धमकियों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस को पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने और रामनवमी तक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
  • होली के दिन हिंदू युवक तरुण खटीक की हत्या के बाद उत्तम नगर में तनाव उत्पन्न हुआ है, जिसके कारण मुस्लिमों को ईद पर हिंसा की धमकी मिल रही है, जिससे शांति बनाए रखने की मांग की गई।
  • दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए 11 पुलिस स्टेशनों में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की आठ कंपनियां और 400 जवान लगाए हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर 50 भड़काऊ पोस्ट हटाई गई हैं।

ईद के मौके पर दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में हिंसा की धमकी को लेकर हाई कोर्ट भी आशंकित है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं. साथ में कोर्ट ने पुलिस को रामनवमी तक सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तम नगर में होली के दिन एक हिंदू युवक तरुण खटीक की हत्या के बाद से तनाव बना हुआ है. कथित तौर पर यहां रहने वाले मुस्लिमों को ईद पर ‘खून की होली खेलने’ की धमकियां मिल रही हैं. इसे लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. इसमें अदालत से मांग की गई कि इन धमकियों पर लगाम लगाने और इलाके में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए जाएं.

ये याचिका एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (APCR) नाम की संस्था ने दायर की थी. इस पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की डिवीजन बेंच ने कहा, 

Advertisement

ईद खुशी का त्योहार है. ऐसे पवित्र मौके पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकना सभी पक्षों का कर्तव्य है. खासकर पुलिस फोर्स का. पुलिस को ये सुनिश्चित करना होगा कि हर नागरिक अपने धार्मिक अधिकारों का पालन कर सके. त्योहार मना सके. पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम के लिए कई कदम उठाए हैं. लेकिन हम इस बात पर जोर देंगे कि पुलिस स्थिति का जायजा ले. इसके बाद अगर जरूरत पड़ती है तो सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करे.

पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम की जानकारी दी

हाई कोर्ट ने ईद को लेकर पुलिस के सुरक्षा इंतजामों का जायजा भी लिया. इस दौरान पुलिस के वकील ने कोर्ट को बताया,

Advertisement

 द्वारका जिले के सभी 11 पुलिस स्टेशनों में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) की आठ कंपनियां तैनात की गई हैं. वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 400 पुलिसकर्मियों की 4 कंपनियां लगाई गई हैं. इनके साथ स्थानीय भाषा में ट्रेंड कर्मचारियों को लगाया गया है. इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट फोर्स के 400 जवानों को भी सुरक्षा इंतजाम में लगाया गया है.

दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है. अब तक पुलिस के निर्देश पर 50 भड़काऊ पोस्ट हटा दिए गए हैं. वहीं अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स से 174 पोस्ट हटाने की रिक्वेस्ट की गई है. 

वीडियो: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, "भारत में व्यभिचार अपराध नहीं है, लेकिन इसके सामाजिक परिणाम हैं", देना पड़ सकता है Compensation

Advertisement