The Lallantop

होर्मुज पार... ईरान के हमले में मारे गए भारतीय नाविक ने परिवार को क्या मैसेज भेजा था?

Indian sailor killed: ईरान ने एक जहाज को निशाना बनाया था, जिसमें 11 भारतीय नाविक सवार थे. बताया गया कि 10 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया और एक लापता है. अब लापता नाविक की मौत की पुष्टि हुई है और उनका आखिरी मैसेज भी सामने आया है.

Advertisement
post-main-image
होर्मुज में ईरानी हमले के दौरान भारतीय नाविक हेरंब करमरकर की मौत. (फोटो-X/ FSUI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ईरान ने 12 जुलाई को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे साइप्रस झंडे वाले GFX GALAXY जहाज पर हमला किया था, जिसमें भारतीय इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत हो गई।
  • यह हमला इस क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर बढ़ रहे तनाव और संघर्ष के कारण हुआ, जिसमें भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण है।
  • भारत ने इस घटना के बाद क्षेत्र में शांति बनाए रखने और फंसे हुए नाविकों को सुरक्षित निकालने के लिए कार्यवाही को तेज किया है।

ईरान ने 12 जुलाई को स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से गुज़र रहे साइप्रस झंडे वाले जहाज पर हमला किया था. हमले में जहाज पर आग लग गई और इंजन रूम बुरी तरह डैमेज हो गया. इस घटना के दौरान एक भारतीय इंजीनियर के लापता होने की ख़बर मिली थी. अब पता चला है कि उनकी मौत हो गई है. हमले से ठीक पहले उन्होंने घरवालों को आखिरी मैसेज भेजा था ‘मैं यहां से सुरक्षित निकल चुका हूं.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ़ इंडिया (FSUI) के ट्वीट के मुताबिक, इंजीनियर की पहचान हेरंब करमरकर के तौर पर हुई है. दावा है कि उन्होंने ये आखिरी मैसेज देर रात 2 बजकर 49 मिनट पर अपने घरवालों को भेजा था. मैसेज में उन्होंने बताया कि वो सुरक्षित स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से बाहर निकल चुके हैं. हमले में 10 और क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था.

Advertisement
घरवालों ने क्या बताया?

ईरान के IRGC ने होर्मुज से गुज़र रहे साइप्रस झंडे वाले ‘GFX GALAXY’ जहाज पर हमला किया था. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस हमले की जानकारी दी थी और बताया था कि एक क्रू मेंबर लापता है. अब FSUI ने बताया है कि मैसेज भेजने के बाद परिवार का उनसे कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया है. संगठन ने बताया कि हमले के 60 घंटे बाद उनकी मौत की पुष्टि हुई है. 

CRAB
हेरंब का आखिरी मैसेज. 

न्यूज़ एजेंसी IANS के मुताबिक, हेरंब के ससुर विवेक टंडन ने बताया कि हेरंब अपने पिता के इकलौते बेटे थे. उन्होंने सरकार से गुज़ारिश की है कि उनके बेटे का शव उन्हें सुरक्षित तरीके से सौंप दिया जाए. 

ये भी पढ़ें: होर्मुज में ओमान के पास जहाज पर हमला, 11 भारतीयों में एक लापता

Advertisement
सरकार ने क्या कहा? 

भारत इन हमलों की लगातार निंदा कर रहा है और इसे चिंताजनक बताया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि ओमान में भारतीय दूतावास पूरी तरह सक्रीय है. होर्मुज में फंसे भारतीय नाविकों को वहां से बाहर निकालने के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेश चलाया जा रहा है. भारतीय दूतावास का कहना है कि वो ओमानी अथॉरिटी के साथ लगातार संपर्क में हैं और जहाजों की मूवमेंट पर नज़र बनाए हुए हैं. 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बहुत चिंताजनक हैं. भारत ने तनाव को तुरंत कम करने की अपील की, जिससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता लौट सके.

वीडियो: ईरान अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नाविकों की मौत, International Maritime Law क्या है?

Advertisement