लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वेबसाइट लॉन्च की है. इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का नाम ‘सत्याग्रह’ रखा गया है. वेबसाइट का उद्देश्य देश भर में हो रहे अलग-अलग विरोध प्रदर्शनों के बारे में जानकारी को एक ही जगह इकट्ठा करना है. इससे देश की जनता को एक ही जगह पर विरोध प्रदर्शनों के बारे में पूरी सूचना मिल पाएगी. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘गांधी जयंती’ के अगले दिन यह ‘सत्याग्रह’ वेबसाइट (rahulgandhi.in/satyagraha) लॉन्च की है.
'सत्याग्रह' से देशभर के प्रोटेस्ट को जोड़ने की तैयारी, राहुल गांधी ने बनाई वेबसाइट
Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष ने शनिवार, 3 अक्टूबर को Satyagrah नाम की वेबसाइट लॉन्च की. इस वेबसाइट पर देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे प्रदर्शनों के बारे में जानकारी दी जाएगी.

राहुल ने शनिवार, 3 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. इसमें वेबसाइट के बारे में बताते हुए लिखा,
‘देशभर में लोग अपने हक के लिए अक्सर अकेले लड़ रहे हैं. जेनजी छात्र, किसान, आदिवासी, दलित और महिलाएं. हर संघर्ष की अपनी कहानी है. पर जो आवाज अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है. सत्याग्रह इन्हीं आवाजों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है.’

राहुल गांधी ने आगे पोस्ट में महात्मा गांधी को कोट किया. उन्होंने लिखा,
‘बापू ने यही सिखाया था कि सच सबसे बड़ा हथियार है. लेकिन, उससे भी बड़ा हथियार है एकता में सच के साथ खड़े होना. अगर आप भी किसी अन्याय से लड़ रहे हैं, तो अपनी कहानी भेजिए. दो मिनट लगेंगे. आपकी कहानी नक्शे पर आएगी. आप देखेंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन लड़ रहा है.’
नेता प्रतिपक्ष ने आगे लिखा कि वह जो कुछ कर सकते हैं, वह सब कुछ करेंगे. उन्होंने कहा कि संसद में, सड़क पर और खत लिखकर जहां भी उनकी जरूरत होगी, वह लोगों के साथ खड़े रहेंगे. क्योंकि, यह नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उनकी जिम्मेदारी है.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के CM का अलग अंदाज, लेडीज बस में करने लगे कंडक्टर का काम
बता दें कि इन दिनों भारत में अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं. मौजूदा समय में कॉकरोच जनता पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है. चुनाव आयोग की ओर से कराई जा रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन में कथित गड़बड़ियों और आयोग के कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं. बीते शुक्रवार, 2 अक्टूबर को CJP ने इसे लेकर मुंबई और दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए. अब वो एक बार फिर जंतर-मंतर पर उतरने की तैयारी कर रही है.
वीडियो: UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, लेकिन 15 अक्टूबर से बदलने वाला है पेमेंट का तरीका!










