The Lallantop

टर्किश नागरिकता, हेरोइन स्मगलिंग... कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह को तुर्किए से भारत लाकर जेल में डाला

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर Navpreet Singh को भारत डिपोर्ट कर दिया गया है. आरोपी Turkey में नागरिकता और नाम बदलकर रह रहा था. ड्रग तस्करी के अलावा नवप्रीत पर और भी गंभीर आरोप हैं.

Advertisement
post-main-image
अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह को भारत लाया गया. (Courtesy- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 3 अक्टूबर को नवप्रीत सिंह, जो ड्रग तस्करी के बड़े सरगना हैं, तुर्किए से भारत लाकर गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया।
  • नवप्रीत सिंह ने तुर्किए में नाम और नागरिकता बदलकर अफगानिस्तान के रास्ते भारत में नशीले पदार्थों की तस्करी की।
  • इस गिरफ्तारी के बाद मोदी सरकार ने दिसंबर 2029 तक सभी ड्रग-कार्टेल खत्म करने की प्रतिबद्धता जताई है।

ड्रग तस्करी के खिलाफ भारतीय सुरक्षा और जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है. 3 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के बड़े सरगना नवप्रीत सिंह को तुर्किए से भारत लाकर जेल में डाल दिया गया. आरोप है कि नवप्रीत तुर्किए में नाम और नागरिकता बदलकर रहा था. इन हथकंडों के बावजूद वो भारतीय एजेंसियों के हाथों से नहीं बच सका. खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवप्रीत सिंह को तुर्किए से भारत डिपोर्ट किए जाने की जानकारी दी.

Advertisement
अमित शाह ने क्या कहा?

नवप्रीत ड्रग्स तस्करी के सरगनाओं में से एक है. इस पर अफगानिस्तान के रास्ते भारत में नशीले पदार्थों की तस्करी करने का भी आरोप है. साथ ही वो कई अन्य मामलों में भी आरोपी है. गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार, 3 अक्टूबर को एक्स पर लिखा,

‘मोदी सरकार ने तुर्किए से कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट करवाकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. उसने तुर्किए की नागरिकता ली और नवाब विर्क की फर्जी पहचान इस्तेमाल करता रहा. साथ ही वह अफगानिस्तान के रास्ते भारत में हेरोइन और मेथामफेटामाइन की तस्करी करता रहा.’

Advertisement
Amit Shah
अमित शाह का पोस्ट.

अमित शाह ने बताया कि भारतीय एजेंसियों ने पहले उसका पता लगाया. इसके बाद उसकी असली पहचान का खुलासा किया और फिर तुर्किए से भारत डिपोर्ट करवाया. नवप्रीत की फर्जी तरीके से हासिल की गई टर्किश सिटिजनशिप भी उसे नहीं बचा सकी.

यह भी पढ़ें: SIR में 13 करोड़ नाम काटने पर मचे बवाल के बीच EC का डैमेज कंट्रोल, जोड़े जाएंगे छूटे नाम

ड्रग तस्करी का आरोप

नवप्रीत सिंह पर ड्रग तस्करी और अन्य अपराधों के कई मामले चल रहे हैं. इन्हीं मामलों में उसे जेल भेज दिया गया है. अमित शाह ने तस्कर के पकड़े जाने पर भारतीय एजेंसियों को बधाई भी दी है. साथ ही लिखा कि मोदी सरकार दिसंबर 2029 तक हर ड्रग-कार्टेल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की 26 मई, 2026 की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि भारत और तुर्किए दो वॉन्टेड क्रिमिनल नवप्रीत सिंह और मोहम्मद सरताज को भारत लाने के लिए काम कर रहे थे. पंजाब का रहने वाला नवप्रीत सिंह नारकोटिक्स से जुड़े मामलों में वॉन्टेड था. मध्यप्रदेश का रहने वाला मोहम्मद सरताज का नाम डराने-धमकाने और हिंसा के मामलों से जुड़ा था.

वीडियो: मुंबई के सीजेपी प्रोटेस्ट में बॉलीवुड से कौन-कौन पहुंचा?

Advertisement