The Lallantop

अमन सहरावत का गोल्डन दांव, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड मेडल

अमन सहरावत ने भारत को एशियन गेम्स में 20वां गोल्ड मेडल दिलाया. आपको बता दें कि अमन सहरवात ने पिछले एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

Advertisement
post-main-image
अमन सहरावत ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ओलंपिक मेडलिस्ट अमन सहरावत ने एशियन गेम्स के 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल में कोरिया के चोंग सोंग हान को 11-7 से हराकर अपना पहला एशियन गेम्स गोल्ड मेडल जीता है।
  • अमन सहरावत ने चीन में हुए पिछले एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था और इस बार उन्होंने लगातार जीत दर्ज करते हुए 57 किलोग्राम वर्ग में फाइनल तक पहले पहुंचा।
  • अमन के इस स्वर्ण पदक ने भारत के कुश्ती प्रदर्शन को मजबूत किया है और यह कुश्ती में भारत का इस एशियाड में दूसरा गोल्ड मेडल है, जिससे टीम के हौसले बढ़ेंगे।

ओलंपिक मेडलिस्ट अमन सहरावत ने एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल में उन्होंने कोरिया के  चोंग सोंग हान को 11-7 से हराया.  चोंग मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हैं. आपको बता दें कि यह एशियन गेम्स में अमन सहरावत का पहला गोल्ड मेडल है. चीन में हुए पिछले एशियन गेम्स में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. 

Advertisement
अमन ने 11-7 से जीता फाइनल 

भारतीय रेसलर ने मैच में अच्छी शुरुआत की थी. पहले पीरियड में अमन ने 4-1 की लीड हासिल कर ली थी. उन्होंने दो बार, सोंग के पीछे जाकर अंक हासिल किए. इसके बाद सोंग का स्टेमिना जवाब देने लगा था. उन्होंने चालाकी दिखाई और चोट का बहाना करके ब्रेक ले लिया. इस ब्रेक के बाद उन्होंने लगातार छह अंक हासिल किए. जब अमन ने फिर अटैकिंग खेल दिखाया तो सोंग ने चैलेंज लेकर फिर से ताकत जुटाने की कोशिश की. हालांकि, इस बार रेफरी ने इससे इनकार कर दिया. अमन ने फिर कोई कसर नहीं छोड़ी और बैक-टू-बैक अंक लेकर स्कोर को 11-7 तक पहुंचा दिया. आखिरी 30 सेकंड में अमन ने सिर्फ समय गंवाया और अपना गोल्ड मेडल पक्का किया.

यह भी पढ़ें- Asian Games: क्रिकेट में भारत ने फिर जीता गोल्ड, पाकिस्तान को 19 रनों से हराया 

Advertisement
एशियन गेम्स में अमन सहरावत का सफर

अमन ने जापान के यामातो ओगावा पर 20-9 की जीत के साथ शुरुआत की थी. इसके बाद, क्वार्टर फाइनल में कजाखस्तान के नुरदानत ऐतानोव को हराया. सेमीफाइनल में उनका सामना ताजिकिस्तान के ऐयाल बेलोल्यूब्स्की से था. यह मैच उन्होंने 14-8 से जीतकर फाइनल में जगह पक्की की थी. 

अमन के स्वर्ण पदक से कुश्ती में भारत के शानदार प्रदर्शन को और मजबूती मिली है. यह भारत का इन एशियाड में कुश्ती में दूसरा गोल्ड मेडल है. इससे पहले, सुजीत कलकल ने दो अक्टूबर को पुरुषों के 65 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था.

भारत के अन्य खिलाड़ियों में दीपक पूनिया ने पुरुषों के 97 किलोग्राम वर्ग में चीन के जुनपेंग झोउ पर 12-2 की तकनीकी श्रेष्ठता से जीत हासिल की. इसके बाद, उन्हें हॉन्गकॉन्ग के विंसेंट फंग वुई ली से वॉकओवर मिला. इससे वह सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे. सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के शेरजोद पोयोनोव से 8-9 से हारने के बाद वह फाइनल में जगह बनाने से चूक गए और अब ब्रॉन्ज के लिए मुकाबला करेंगे.

Advertisement

वीडियो: टीम इंडिया के पेसर्स वेस्ट इंडीज के सामने हुए फ्लॉप?

Advertisement