भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा ODI न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. तीसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव किए गए हैं. नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है. जबकि, मोहम्मद सिराज पहली बार इस सीरीज में खेल रहे हैं. इसके अलावा, अंशुल कम्बोज का तीसरे वनडे में डेब्यू हुआ है. अंशुल को प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट के तौर पर भारतीय स्क्वाॅड में शामिल किया गया है. प्रसिद्ध गुवाहाटी में दूसरे ODI के दौरान इंजर्ड हो गए थे. हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते वह तीसरे वनडे से बाहर हो गए.
नमन और आकिब के बाद अंशुल को भी मिला ODI डेब्यू का मौका!
Anshul Kamboj ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे ODI में डेब्यू किया है. वह वनडे खेलने वाले भारत के 266वें क्रिकेटर हैं. इसके अलावा, टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए गए. दूसरे मैच में बाहर रहे नीतीश कुमार रेड्डी की तीसरे ODI में वापसी हुई है. जबिक, मोहम्मद सिराज इस सीरीज में पहली बार खेल रहे हैं.

अंशुल को भारत की वनडे टीम में जगह मिलने की वजह उनकी शानदार बॉलिंग है. अंशुल कम्बोज काफी समय में बेहतरीन बॉलिंग कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ दमदार गेंदबाजी की. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 2 फर्स्ट क्लास मैच खेले. इनमें 9 विकेट चटकाए. उनकी काबिलियत को देखते हुए उन्हें ODI टीम में शामिल किया गया. अंशुल कम्बोज भारत के 266वें ODI क्रिकेटर हैं. उन्हें विराट कोहली ने टीम इंडिया की ODI कैप भेंट की.
इससे पहले, इसी सीरीज में पहले ODI में नमन धीर और दूसरे में आकिब नबी डेब्यू कर चुके हैं. नमन को इसके बाद दोनों मैच में खेलने का मौका मिला. लेकिन, आकिब को पिछले मैच के बाद अब ड्रॉप कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: Asian Games: क्रिकेट में भारत ने फिर जीता गोल्ड, पाकिस्तान को 19 रनों से हराया
टेस्ट मैच खेल चुके हैं कम्बोजहालांकि, अंशुल कंबोज भारत के लिए पहले ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं. जुलाई 2025 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था. लेकिन, ODI में डेब्यू करने के लिए उन्हें लंबा इंतजार किया. उन्हें 25 साल और 301 दिन की उम्र में टीम इंडिया की तरफ से वनडे खेलने का मौका मिला है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे ODI के लिए भारत की प्लेइंग-11 इस तरह है.
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (वाइस कैप्टन, विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कम्बोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले










