The Lallantop

'अमित शाह, कितनों को अरेस्ट करोगे… ?', CJP ने तारीख बताकर दिया खुला चैलेंज

CJP protest CEC row: CJP की ओर से दावा किया गया है कि सरकार अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है. इसपर अभिजीत दिपके ने गृह मंत्री अमित शाह को खुला चैलेंज दे दिया.

Advertisement
post-main-image
CJP का दावा है कि सरकार अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है. (courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
  • CJP नेता अभिजीत दिपके और सौरव दास सहित कई नेताओं की गिरफ्तारी की सरकार द्वारा योजना बनाए जाने के आरोप लगाए गए हैं, जिससे विरोध प्रदर्शनों का माहौल उत्पन्न हुआ है।
  • दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है, लेकिन CJP ने शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने की बात कही है और देशभर में इस आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।

‘कितनों को अरेस्ट करोगे, अमित शाह. 10 अक्टूबर को पूरा देश आ रहा है.’ ये बात कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कही है. अभिजीत दिपके ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि 10 अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन होगा. लेकिन इसी बीच CJP की ओर से सरकार पर एक और गंभीर आरोप लगाया गया है. पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि सरकार अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है. सौरव दास ने अपने X हैंडल से ‘अर्जेंट न्यूज़’ शीर्षक के साथ इस बात को पोस्ट किया है. 

Advertisement
क्या लिखा पोस्ट में? 

4 अक्टूबर की रात 11 बजकर 29 मिनट पर सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. उसमें उन्होंने लिखा सरकार मुझे, अभिजीत, आशुतोष, रत्ना और सीजेपी के दूसरे नेताओं को अरेस्ट करने की योजना बना रही है.

सरकार को चेतावनी देते हुए, सौरव ने आगे कहा है कि अगर सरकार को लगता है कि ऐसी तानाशाही हरकतें काम करेंगी, तो वो गलतफहमी में हैं. युवा पीढ़ी जाग चुकी है. हम सभी से अपील करते हैं कि वे हमारे अधिकारों और भविष्य के लिए संघर्ष को जारी रखें.

Advertisement

सौरव ने ये भी कहा कि ‘हम जेल या उससे बुरी स्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहे हैं. लेकिन ये एक बड़ी गलती होगी. युवा इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. विरोध प्रदर्शन जारी रहना चाहिए. भारत के लोगों को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि 10 अक्टूबर को बड़ा जन आंदोलन शुरू हो.’

ये भी पढ़ें: 'कुछ यूट्यूबर्स, चैनल मेरे घर में घुसे और...', CJP प्रवक्ता सौरव दास के गंभीर आरोप

Advertisement
अभिजीत दिपके ने क्या लिखा?

सौरव दास के इस पोस्ट को रिपोस्ट को CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने रिपोस्ट किया और लिखा- ‘कितनों को अरेस्ट करोगे, अमित शाह. 10 अक्टूबर को पूरा देश आ रहा है.’

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का कॉल दिया है. हालांकि, दिल्ली पुलिस की तरफ से इसकी इजाज़त नहीं मिली है.

इससे पहले 2 अक्टूबर को अभिजीत दिपके ने कहा था कि ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे. दिपके ने कहा है- ‘अगर दिल्ली पुलिस हमें रोकने की कोशिश करती है, तो जहां वे हमें रोकेंगे, वही हमारा जंतर-मंतर होगा. हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण होगा. हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे.’

दिल्ली, मुंबई और कई जगहों पर CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर तीन दिन से प्रदर्शन चल रहे हैं. 4 अक्टूबर को दिल्ली में इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक 'सिटिज़न्स मार्च' निकाला गया. इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए काफी लोग पहुंचे थे. अब 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी है.

वीडियो: मुंबई में प्रोटेस्ट खत्म होते ही दिपके ने क्या ऐलान किया?

Advertisement