The Lallantop

जोधपुर में CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, थप्पड़ लगाए, कपड़े फाड़े... ABVP-BYJM कार्यकर्ता अरेस्ट

CJP Jodhpur Attack: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता पर अटैक मामले में ABVP के संयोजक ललित दाधीच और BJP युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजवीर बांता को भी हिरासत में लिया गया है. पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ 11 लोगों को लेकर गई है.

Advertisement
post-main-image
जोधपुर में CJP कार्यकर्ता पर हमला हुआ. (स्क्रीनग्रैब: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जोधपुर में 23 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए घुस आए और CJP कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • घटना के पीछे संदिग्ध संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य मैदान में बिना अनुमति घुस गए, जिससे तनाव और संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हुई।
  • पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है और वर्तमान में किसी भी प्रकार की फॉर्मल शिकायत दर्ज नहीं हुई है, जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।

जयपुर के बाद जोधपुर में भी CJP कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है. 'जय श्री राम' जैसे नारे लगाते हुए कुछ लोग दौड़ते हुए आए. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता को जोर से थप्पड़ मारा, कपड़े फाड़े और नारा लगाते हुए आगे बढ़ने लगे. पुलिस ने जब हमलावरों को अरेस्ट किया, तो मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए. मामला 23 अगस्त का है. जोधपुर के गांधी शांति प्रतिष्ठान में CJP का एक कार्यक्रम चल रहा था. CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका भी शामिल हुए थे. हॉल के अंदर CJP का ‘शिक्षा बचाओ, देश बचाओ' कार्यक्रम चल रहा था. बाहर जमकर मारपीट हो रही थी.

Advertisement

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की यूथ विंग बीजेपी युवा मोर्चा के करीब 10-11 लोग दीवार फांदकर मैदान में घुस गए. हॉल के अंदर जाने की कोशिश की, तो एक CJP कार्यकर्ता आगे आ गया. इससे गुस्साए आरोपियों में से एक ने CJP वर्कर को थप्पड़ मारा और अटैक की कोशिश की. इतने में पुलिस आ गई और आरोपियों को हिरासत में लिया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक, ABVP के संयोजक ललित दाधीच और BJP युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजवीर बांता को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस अपने साथ कुल 11 लोगों को ले गई है जिनसे पूछताछ की जा रही है.

Advertisement
जोधपुर पुलिस ने क्या बताया?

जोधपुर ईस्ट के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (DCP) मनीष चौधरी ने बताया कि दो लोग दीवार फांदकर अंदर घुस गए थे. उन्हें डिटेन किया गया है. DCP ईस्ट मनीष चौधरी ने बताया,

"जोधपुर में CJP का एक प्रोग्राम चल रहा है. कुछ लोगों ने प्रोग्राम स्थल की चारदीवारी के ऊपर से कूदकर अंदर आने की कोशिश की. इसके चलते अभी 7-8 लोगों को डिटेन किया है. उनसे पूछताछ कर रहे हैं. मारपीट वगैरह की कोई सूचना नहीं आई है."

प्रोग्राम साइट में बिना इजाजत घुसने के सवाल पर DCP ईस्ट ने कहा कि इस तरह बिना इजाजत घुसना नहीं होता. आगे की कार्रवाई सोच-समझकर की जाएगी.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई फॉर्मल कंप्लेंट नहीं आई है. कोई शिकायत आती है, तो आगे का एक्शन लिया जाएगा.

पहले जयपुर में CJP टीम को पीटा गया

इससे पहले जयपुर में भी ऐसी ही घटना हुई. 21 अगस्त को CJP की टीम जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा के सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंची. गांव वालों ने टीम को स्कूल में घुसने नहीं दिया और धक्का-मुक्की के बाद उन्हें गांव से बाहर खदेड़ दिया. आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि उनकी टीम के साथ मारपीट और पथराव किया गया. वहीं, ग्रामीणों का कहना था कि वो किसी बाहरी व्यक्ति को गांव के स्कूल में राजनीति करने की इजाजत नहीं देंगे.

CJP ने इस घटना पर सीधा-सीधा BJP पर आरोप लगाया था. इस घटना पर CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने X पर लिखा,

"CJP सदस्यों के खिलाफ हुई हिंसा को लगभग 48 घंटे बीत चुके हैं. पुलिस ने अभी तक इन गुंडों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया? अगर आपके पास कोई सबूत है जिससे पता चले कि CJP का कोई सदस्य हिंसा में शामिल था, तो हमें भी गिरफ्तार करें. उस सबूत को सबके सामने लाने के लिए भी तैयार रहें. हम राजस्थान को ऐसा राज्य नहीं बनने देंगे जहां कोई कानून-व्यवस्था न हो."

'BJP, सरकार और पुलिस ने मिलकर अटैक किया'

जयपुर हमले पर CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने भी बयान दिया. अभिजीत दिपके ने कहा,

"बीजेपी डर गई है, क्योंकि पूरे देश के सामने उनकी पोल खुल रही है. 12-12 साल के बच्चे पूरे देश के सामने बीजेपी की पोल खुल रहे हैं. कितने स्कूल खराब हैं, कितने स्कूलों की हालत बदतर हो चुकी है. उसी के चलते ये लोग अभी गुंडागर्दी पर उतर आए हैं... बीजेपी को कहीं ना कहीं डर लग रहा है कि अब देश की जनता उसे समझ चुकी है. देश की जनता उसके झांसे में नहीं आ रही है, उल्टा उनकी पोल खुल रही है."

उन्होंने आगे कहा,

"लोगों की आवाज दबाने के लिए, बंद करने के लिए, इस तरीके से झुंड में गुंडे भेजकर आशुतोष पर हमला करवाया. CJP की टीम पर हमला करवाया. आशुतोष वहां क्यों गया था? क्योंकि वहां पर भैंस के तबेले में स्कूल चल रहा था. आशुतोष उसका खुलासा करने के लिए वहां गए थे. भैंस के तबेले में कोई स्कूल कैसे चल सकता है? अगर आपको दिक्कत होनी चाहिए तो इस चीज से होनी चाहिए कि भैंस के तबेले में स्कूल चल रहा है, ना कि जो उसे एक्सपोज करने जा रहा है."

यह भी पढ़ें: CJP ने सरकार को दे दी अगले आंदोलन की डेडलाइन, अब कौन सी मांगों पर अड़े?

जयपुर की घटना पर अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि बीजेपी, राजस्थान सरकार और राजस्थान पुलिस ने आपस में मिलकर आशुतोष रांका और CJP की टीम पर अटैक किया. जयपुर के बाद अब जोधपुर में भी CJP कार्यकर्ता पर हमला हो गया है.

वीडियो: Jaipur में CJP के School Inspection पर हंगामा, Ashutosh Ranka ने लगाया मारपीट का आरोप

Advertisement