The Lallantop

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को 25 दिन, अभिजीत दिपके ने अब क्या अपील की?

Cockroach Janata Party के फाउंडर Abhijeet Dipke ने Hunger Strike पर बैठे Educationist Sonam Wangchuk से भूख हड़ताल खत्म करने अपील की है. पार्टी की ओर से एक वीडियो जारी कर अन्य जानकारी शेयर की गई.

Advertisement
post-main-image
अभिजीत दिपके (दाएं) ने की सोनम वांगचुक (बाएं) से अपील, (फाइल फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोनम वांगचुक से उनकी 25 दिन से जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है और कहा कि आंदोलन बिना उनके अनशन के भी जारी रहेगा।
  • सोनम वांगचुक ने सांसदों और राजनीतिक दलों से परीक्षा गड़बड़ियों के मुद्दे को संसद में उठाने का भरोसा चाहा था, लेकिन दिल्ली में 'संसद चलो' मार्च पर पुलिस एक्शन के बाद वे नाराज हो गए।
  • CJP के आंदोलन के निरंतर रहने के साथ विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल मेदांता अस्पताल में वांगचुक से मिलने और उन्हें संसद सत्र में शिक्षा संबंधी मुद्दों पर भरोसा दिलाने की संभावना है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोनम वांगचुक से अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल ख़त्म करने की अपील की है. CJP का कहना है कि वांगचुक की सेहत देश के लिए ज़्यादा अहम है और आंदोलन उनके अनशन के बग़ैर भी पहले की तरह जारी रहेगा. CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने एक्स पर लिखा कि देश को सोनम वांगचुक की ज़रूरत है और उनकी जिंदगी को अब और जोखिम में नहीं डाला जाना चाहिए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया. इसमें दिपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक संगठन की मांगें पूरी नहीं हो जातीं.

Advertisement

इसी के साथ CJP ने सोनम वांगचुक के नाम एक ओपन लेटर भी लिखा. इसमें कहा गया, 

‘पूरे आदर और आभार के साथ हम आपसे गुज़ारिश करते हैं कि कृपया अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दीजिए. आपके त्याग ने पूरे देश के हजारों छात्रों को प्रेरित किया है. 20 जुलाई को अलग-अलग राज्यों से युवा इस आंदोलन के समर्थन में दिल्ली पहुंचे. आपने दिखाया है कि ये लड़ाई किसी एक शख्स से बड़ी है और छात्रों को इंसाफ़ मिलना चाहिए. लेकिन इस वक़्त हमें आपकी सेहत की चिंता है. हम वादा करते हैं कि आपके अनशन खत्म होने के साथ ये संघर्ष खत्म नहीं होगा. परीक्षा में न्याय की हमारी मांगें पूरी होने तक हम इस आंदोलन को आगे बढ़ाते रहेंगे.’

CJP
CJP का ओपन लेटर.

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को 25 दिन हो चुके हैं. फिलहाल वो गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं. इससे पहले वांगचुक ने कहा था कि अगर सांसद और राजनीतिक दल भरोसा दिलाएं कि एग्ज़ाम में गड़बड़ियों का मुद्दा संसद में उठाया जाएगा, तो वो अपना अनशन खत्म कर देंगे. लेकिन दिल्ली में CJP के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान हुए पुलिस एक्शन के बाद वो नाराज़ हुए. सोनम वांगचुक ने कहा कि जब तक उन्हें इन बातों का भरोसा नहीं मिल जाता, तब तक वो अनशन जारी रखेंगे.

Advertisement
CJP
संसद मार्च की तस्वीर.
विपक्षी सांसदों के वांगचुक से मिलने की आशंका

इसी बीच कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा, TMC सांसद सागरिका घोष और CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास का एक प्रतिनिधिमंडल सोनम वांगचुक से मिल सकता है. PTI की ख़बर के मुताबिक़ ये प्रतिनिधिमंडल मेदांता अस्पताल जाकर उनसे मुलाक़ात करेगा. माना जा रहा है कि इस मुलाक़ात में वांगचुक को भरोसा दिलाया जाएगा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दे, कथित परीक्षा गड़बड़ियां और जवाबदेही के सवाल संसद के मानसून सत्र में उठाए जाएंगे.

वीडियो: CJP प्रदर्शन में लाठीचार्ज का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, क्या बोले CJI सूर्यकांत?

Advertisement