हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में 24 जुलाई की दोपहर एक कार लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई. कार में 15 लोग सवार थे. चट्टान गिरने से इनमें से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं. मृतकों में एक 6 महीने का बच्चा भी शामिल है. पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत-बचाव काम में लगे हैं. सभी मृतक पांगी घाटी के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
हिमाचल में घूम रहे 15 लोगों की कार पर पहाड़ टूटकर गिरा, 13 की मौत हो गई
Himachal Pradesh में 15 यात्रियों से भरी एक कार Landslide के चपेट में आ गई. हादसे में 13 की मौत हो गई. 2 लोग सुरक्षित बच गए. प्रशासन राहत-बचाव का काम कर रहा है.

घटना किल्लार-उदयपुर रोड पर काडू नाला के पास हुई है. हादसे के कई फोटो सामने आए हैं. इनमें कार के परखच्चे उड़े हुए नजर आ रहे हैं. चंबा जिले के भरमौर पांगी से बीजेपी विधायक डॉ. जनक राज ने 13 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर घटना के बारे में जानकारी दी. विधायक ने कहा,
‘आज दिन में हमें एक सूचना मिली की कि हमारे चुनावी क्षेत्र में पांगी घाटी के कुछ लोग उदयपुर से पांगी की ओर जा रहे थे. रास्ते में उदयपुर के आगे कड़ूमाला से पहले एक जगह पर पहाड़ दरकने की वजह से उनकी गाड़ी पहाड़ी की चपेट में आ गई.’
विधायक ने आगे कहा कि हादसे का शिकार हुए 2 लोग सुरक्षित बच गए हैं. उन्होंने जिला प्रशासन लाहौल-स्पीति और चंबा से आग्रह किया है कि वो राहत-बचाव कार्य में तेजी लाए.

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा के हाथों किया अन्न ग्रहण
राज्य में मॉनसून ने दी दस्तकयह हादसा ऐसे समय पर हुआ है, जब राज्य में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के हवाले से बताया कि 26 जुलाई तक राज्य में मॉनसून बना रहेगा. 23 से 26 जुलाई तक सूबे के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना के चलते ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. 27 जुलाई से बारिश के और तेज होने की संभावना है.
वीडियो: पीएम मोदी का युवाओं के नाम संदेश, CJP Protesters ने कर दी आलोचना













