The Lallantop

IIT बॉम्बे सुसाइड केस: साहिल वाकोडे और प्रोफेसर डूला का वीडियो सामने आ गया

IIT bombay student suicide CCTV: इस वीडियो में क्लासरूम के अंदर कई बच्चे पेपर दे रहे हैं. तीन ऑब्जर्वर उन पर नजर रख रहे हैं. साहिल सबसे आगे बैठे हैं. उन्होंने डार्क कलर की टीशर्ट पहनी है. 54 सेकेंड के क्लिप में साहिल पेपर के पन्ने पलट रहे हैं. उनका सिर नीचे की तरफ है.

Advertisement
post-main-image
CCTV फुटेज में छात्र साहिल वाकोडे कथित तौर पर फोन का इस्तेमाल करते दिख रहा है. (Courtesy-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IIT बॉम्बे में 18 सितंबर को छात्र साहिल वाकोडे को परीक्षा हॉल से बाहर निकाला गया, जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर अपने हॉस्टल रूम में आत्महत्या कर ली।
  • साहिल के परिवार ने आरोप लगाया कि उन पर संस्थान में जाति के आधार पर भेदभाव किया गया और प्रोफेसर डूला ने उन्हें अपमानित किया था, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की।
  • मुकदमे में शामिल प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को डीन पद से हटाया गया और मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच मामले की जांच जारी रखे हुए है।

IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो उसी दिन (18 सितंबर) का है जब मृतक छात्र साहिल वाकोडे को एग्जाम सेंटर से बाहर निकाल दिया गया था. ये एक सीसीटीवी फुटेज है जिसमें साहिल को दूसरे छात्रों के साथ पेपर देते देखा जा सकता है.

Advertisement

इंडिया टुडे को मिले इस वीडियो में क्लासरूम के अंदर कई बच्चे पेपर दे रहे हैं. तीन ऑब्जर्वर उन पर नजर रख रहे हैं. साहिल सबसे आगे बैठे हैं. उन्होंने डार्क कलर की टीशर्ट पहनी है. 54 सेकेंड के क्लिप में साहिल पेपर के पन्ने पलट रहे हैं. उनका सिर नीचे की तरफ है. वो पलभर के लिए एक ऑब्जर्वर की तरफ देखते हैं और वापस पेपर पर कुछ लिखने लगते हैं. तभी वो ऑब्जर्वर यानी प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला, साहिल के पास आते हैं और उनसे पेपरशीट ले लेते हैं.

इस दौरान दोनों के बीच कुछ कम्युनिकेशन भी हुआ, लेकिन पूरी तरफ साफ नहीं है कि क्या बात हुई थी. प्रोफेसर के आंसर शीट लेने के बाद साहिल अपना फोन और पानी की बोतल लेकर हॉल से बाहर जाने लगते हैं. फुटेज के आखिर में प्रोफेसर डूला साहिल को परीक्षा हॉल से बाहर ले जाते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

वीडियो में दोनों के बीच कोई बहस होती नजर नहीं आ रही है. इसमें सिर्फ दिख रहा है कि प्रोफेसर छात्र से कुछ पूछते हैं और फिर दोनों कमरे से बाहर चले जाते हैं. सामने आए वीडियो से परीक्षा हॉल के बाद की कहानी का पता नहीं चलता है. बाद में साहिल ने अपने हॉस्टल रूम में कथित तौर पर जान दे दी. इसके बाद आरोप लगा कि प्रोफेसर डूला ने साहिल को अपमानित किया था और 'जातिसूचक शब्द' कहे थे.

हॉस्टल के कमरे में मिला शव

पुलिस ने शुरुआत में इस मामले को एक्सीडेंटल डेथ के तौर पर दर्ज किया था. घटना वाले दिन संस्थान ने एक बयान जारी कर कहा कि वाकोडे को परीक्षा में फोन यूज करते हुए पकड़ा गया था. उन्होंने जवाब पाने के लिए कथित तौर पर परीक्षा के पेपर्स चैटजीपीटी पर अपलोड किए थे.

संस्थान का दावा है कि इसके लिए उन पर कोई एक्शन नहीं लिया गया था. उन्हें समझाया भी गया था कि इससे उनके अकादमिक करियर पर भी कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा. लेकिन साहिल की मौत के बाद उनके परिवार ने आरोप लगाया कि आत्महत्या से पहले संस्थान में उन्हें परेशान किया. इतना ही नहीं, ‘जाति के आधार पर उनके साथ भेदभाव’ किया गया.

Advertisement

साहिल के माता-पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार, 19 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी-एसटी एक्ट से जुड़ी धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली. मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को आरोपी बनाया गया. वह संस्थान के डीन थे, जिन्हें अब इस पद से हटा दिया गया है. कई लोग प्रोफेसर के समर्थन में भी आए हैं. 

ये भी पढ़ें: IIT बॉम्बे फैकल्टी प्रोफेसर सूर्यनारायण के सपोर्ट में आई, जान देने वाले छात्र को नकल करते पकड़ा था

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है. मामले के कई अहम पहलुओं का अभी पता लगाया जाना बाकी है. जांच में परीक्षा के दौरान हुई घटना और उसके बाद की परिस्थितियों की पड़ताल की जाएगी.

वीडियो: अमेरिका-ईरान की 3 घंटे बातचीत के बाद ट्रंप की चेतावनी, आगे क्या होने वाला?

Advertisement