The Lallantop

गलौटी कबाब से लेकर कश्मीरी अखरोट तक, BRICS समिट में मेहमानों की थाली में सजेगा 'मिनी भारत'

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें BRICS Summit के आयोजन के लिए सब कुछ तैयार है. विदेशी मेहमानों का आना शुरू हो गया है. राजधानी के आलीशान होटल मेहमानों का खास देसी-विदेशी पकवानों और भारतीय परंपरा के साथ स्वागत करेंगे.

Advertisement
post-main-image
फलों, चॉकलेट और स्नैक्स का एक कलेक्शन जो 'द ललित' में आने वाले डेलीगेट्स को मिलेगा. (फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत 18वें ब्रिक्स समिट की मेजबानी कर रहा है, जो 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा, जहां विभिन्न देशों के नेता और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
  • नई दिल्ली में होटलों में डेलीगेट्स की बढ़ती संख्या, सुरक्षा व्यवस्था और मीडिया के कारण कमरे उपलब्धता कम हो गई है तथा होटल किराए में वृद्धि हुई है।
  • समिट के दौरान विदेशी मेहमानों के लिए भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजन खास मेन्यू में शामिल किए गए हैं, जिससे भारतीय संस्कृति और खानपान को प्रदर्शित किया जाएगा।
author-image
तियासा भोवाल

भारत 18वें ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) की मेजबानी कर रहा है. डेलीगेट्स का राजधानी में आना शुरू हो गया है. समिट 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा, लेकिन सबसे दिलचस्प तैयारियां राजधानी के उन आलीशान होटलों में हो रही हैं जहां समिट के दौरान डेलीगेट्स ठहरेंगे. ये होटल देश-दुनिया से आ रहे दिग्गज मेहमानों को भारतीय संस्कृति की झलक दिखाने और उन्हें उनकी पसंद का खास देसी-विदेशी खाना परोसने के लिए तैयार हैं.

Advertisement
कहां ठहरेंगे डेलीगेट्स?

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के होटल ‘ITC मौर्या’ में, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ‘ताज पैलेस’ में, UAE के प्रतिनिधिमंडल के ‘द लीला पैलेस’ में और मिस्र के प्रतिनिधिमंडल के ‘शेरेटन नई दिल्ली’ में ठहरने की उम्मीद है. इसके अलावा, द ललित, ताज महल, द इंपीरियल और जैसे कुछ और होटल भी हैं, जहां अलग-अलग देशों से आए प्रतिनिधि ठहरे हुए हैं.

BRICS delegates Special Menu
ITC मौर्य होटल. (फोटो: इंडिया टुडे)
द ललित, नई दिल्ली

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, होटल ने समिट के लिए खास तौर से भारतीय खाना तैयार किया है. मेन्यू में गलोटी कबाब, तंदूरी रोटी और अलग-अलग राज्यों के व्यंजन शामिल हैं. मिलेट से बने व्यंजनों का भी अलग सेक्शन है. समिट के लिए कुछ खास व्यंजन भी बनाए गए हैं, जैसे मिसो पेस्ट वाला बैंगन, धीमी आंच पर पकी चाइनीज़ कैबेज और जापानी स्टाइल का मीठी राजमा. विदेशी मेहमानों की पसंद और खाने की जरूरत के अनुसार बदलाव की भी व्यवस्था है.

Advertisement
BRICS delegates Special Menu
द ललित, नई दिल्ली (फोटो: इंडिया टुडे)
द लीला पैलेस, नई दिल्ली

लीला का फोकस भारतीय खाने के साथ विदेशी मेहमानों के पसंदीदा इंटरनेशनल स्वाद देने पर है. कमरों में मिलेट कुकीज़, हाथ से बनी ग्रेनोला बार और हेल्थ ड्रिंक दिए जाएंगे. इसके अलावा गुलाब, केसर और इलायची से बने कमल के फूल शेप और भारतीय फल भी परोसे जाएंगे.

ताज महल, नई दिल्ली

ताज ने ‘ट्रेडिशन टू टेबल’ नाम से खास कलेक्शन तैयार किया है. इसमें पारंपरिक भारतीय रेसिपी शामिल हैं. छह क्षेत्रों के स्नैक्स भी रखे गए हैं- कश्मीरी अखरोट, पुरानी दिल्ली का मैदा काजू, महाराष्ट्र की भाकरवड़ी, राजस्थान की मिनी कचौड़ी, बंगाल की कूचो निमकी और तमिलनाडु का मुरुक्कू.

BRICS delegates Special Menu
ताज महल, नई दिल्ली (फोटो: इंडिया टुडे)

ये भी पढ़ें: चिदंबरम ने पूछा BRICS से भारत को क्या मिला? शशि थरूर ने वीडियो बनाकर फायदे गिना दिए

Advertisement

ये तैयारियां ऐसे समय में हो रही हैं जब राजधानी के लग्जरी होटलों में मांग तेजी से बढ़ रही है. इंडिया टुडे डिजिटल ने इस हफ्ते की शुरुआत में रिपोर्ट किया था कि दिल्ली के कई बड़े होटलों में समिट की तारीखों के आसपास कमरे बहुत कम या बिल्कुल भी उपलब्ध नहीं हैं. साथ ही आने वाले डेलीगेट्स, सुरक्षा कर्मियों, मीडिया और अन्य अधिकारियों की मांग के कारण किराए में भी भारी बढ़ोतरी हुई है.

वीडियो: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से पहले नोएडा उतरे रूस के 3 सैन्य विमान, पुतिन के भारत दौरे की तैयारी तेज

Advertisement