The Lallantop

मुंबई की मेयर बोलीं, 'इस बार बारिश की पूरी तैयारी', पीछे BMC कर्मचारी नाले में गिर गया

मुंबई में मानसून ने 23 जून को दस्तक दी थी. 13 दिन की देरी से मानसून पहुंचा लेकिन इसके बाद से मुंबई में लगातार बारिश हो रही है. और इसकी वजह से फिर से मुंबई में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है.

Advertisement
post-main-image
जलभराव का जायजा लेने पहुंची थीं मेयर. फोटो- इंडिया टुडे

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मुंबई की मेयर रितु तावड़े माटुंगा में जलजमाव और नालों की स्थिति का निरीक्षण कर रही थीं, जब एक BMC कर्मचारी खुले नाले में गिर गया।
  • मुंबई में मानसून 13 दिन देरी से पहुंचा, जिससे लगातार बारिश हुई और जलभराव की समस्याएं उत्पन्न हो गईं, जिसके बीच मेयर स्थिति का जायजा ले रही थीं।
  • घटना के बाद मेयर ने मौके पर अधिकारियों को फटकार लगाई और कर्मचारी को अलर्ट रहने की सलाह दी, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

ये 'धमाल' फिल्म का एक सीन है. जो एक वायरल मीम भी है. इसमें जैसे ही रितेश देशमुख का किरदार कहता है कि 'हम इस वक्त भारत की सबसे सुरक्षित जगह पर खड़े हैं' ठीक उसी वक्त पीछे धमाका हो जाता है. महाराष्ट्र में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. मुंबई में मेयर के निरीक्षण दौरे के दौरान एक बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) का कर्मचारी खुले नाले में गिर गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
meme
फिल्म ‘धमाल’ का वायरल सीन

दरअसल, मुंबई में लगातार बारिश हो रही है. इसके चलते जगह-जगह जलभराव के हालात बन गए हैं. ऐसे में मुंबई की मेयर रितु तावड़े माटुंगा में जलजमाव और नालों की स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंची थीं. इस दौरान वो मीडिया के सामने ये भरोसा दे रही थीं कि इस बार की बारिश के लिए मुंबई पूरी तरह से तैयार है. सब चीजें कंट्रोल में हैं. ठीक उसी वक्त, उनके पीछे ही BMC का एक कर्मचारी खुले नाले में गिर गया. वहां इतना पानी जमा था कि कर्मचारी नाले में आधा डूब गया. गनीमत ये रही है कि शख्स को कोई चोट नहीं लगी. तुरंत उसे वहां खड़े लोगों ने नाले से निकाल दिया.

इस हादसे पर मेयर का गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लग गई. जब मेयर से इसे लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सारा दोष उस कर्मचारी पर ही मढ़ दिया जो नाले में गिरा था. मेयर ने कहा कि उस व्यक्ति को 'अलर्ट' साइन पढ़ना चाहिए था. मैनहोल के चारों ओर लगाए गए बैरिकेड्स को देखना चाहिए था. जब साइन पर साफ लिखा है 'सतर्क रहें', तो लोगों को सावधान रहना चाहिए.

Advertisement
देरी से मुंबई पहुंचा मानसून

मुंबई में मानसून ने 23 जून को दस्तक दी थी. 13 दिन की देरी से मानसून पहुंचा. लेकिन इसके बाद से मुंबई में लगातार बारिश हो रही है. और इसकी वजह से फिर से मुंबई में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है. लेकिन मेयर ये बताना चाहती थीं कि 'सब कंट्रोल में है'. जलभराव जैसे कोई स्थिति नहीं है. हालांकि, जो तस्वीर सामने आई वो तो कुछ और ही कहानी कह रही है.

वीडियो: मुंबई में बारिश से मचा हाहाकार, सड़कें बनीं स्विमिंग पूल

Advertisement
Advertisement