The Lallantop

मंधना में बिजली कटौती से भड़के BJP विधायक अभिजीत सांगा, बोले, "हम गाली खाने के लिए थोड़े बने हैं"

कानपुर के मंधना इलाके में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की शिकायतों पर बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बिजली विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताई. वायरल वीडियो में विधायक 18 घंटे की निर्धारित आपूर्ति और रातभर बिजली गायब रहने को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
रातभर बिजली गायब, लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीण (Courtesy:@ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कानपुर के मंधना और आस-पास के ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की शिकायतों को लेकर भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा है, जिसमें उन्होंने बिजली व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया।
  • मंधना क्षेत्र में लंबे समय से अघोषित बिजली कटौती और पावर सप्लाई की कमियों के कारण ग्रामीण इलाकों के निवासियों की शिकायतें बढ़ी हैं, जिसके बाद विधायक ने अधिकारियों के साथ संवाद किया और मामले को प्रशासन के समक्ष उठाया।
  • विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली सप्लाई में सुधार नहीं हुआ तो वे सीधे विभाग के कार्यालय जाकर अधिकारियों से जवाब मांगेंगे, जिससे समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक कार्रवाई की संभावना उत्पन्न हुई है।

कानपुर के मंधना और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की शिकायतों ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बिजली विभाग के अधिकारियों से सीधे जवाब मांगा. इस दौरान अधिकारी से फोन पर हुई उनकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

मामला 16 सितंबर का है. अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, मंधना क्षेत्र में लंबे समय से अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की शिकायतें सामने आ रही थीं. ग्रामीणों की शिकायतों के बाद विधायक ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता से फोन पर बात की और बिजली आपूर्ति को लेकर नाराजगी जताई.

"18 घंटे की बात करते हैं, पूरी रात लाइट नहीं रही"

बातचीत में विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए तय 18 घंटे की बिजली आपूर्ति का मुद्दा उठाया. उनका सवाल था कि जब ग्रामीण इलाकों के लिए निर्धारित आपूर्ति का शेड्यूल मौजूद है, तो मंधना में लोगों को उसके मुताबिक बिजली क्यों नहीं मिल रही. खास तौर पर उन्होंने रातभर बिजली गायब रहने की शिकायत का जिक्र किया.

Advertisement

17 सितंबर को प्रकाशित आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, विधायक ने अधिकारी से ये भी पूछा कि जब जनता की शिकायतें मंत्री और अधिकारियों तक पहुंच रही हैं, तो आखिर लोग अपनी समस्या लेकर जाएं कहां. रिपोर्ट में बातचीत के हवाले से बताया गया कि विधायक ने व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर खुद बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर जवाब लेने की बात कही.

"हम क्या गाली खाने के लिए बने हैं?"

वीडियो में सांगा अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर काफी नाराज नजर आ रहे हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि चेयरमैन, एमडी और मंत्री तक अगर समय नहीं दे रहे हैं तो जनता की शिकायतें आखिर कौन सुनेगा. इसी क्रम में उन्होंने कहा, "जनता केवल गाली खाने के लिए थोड़े ही बनी है, या हम गाली खाने के लिए बने हुए हैं."

विधायक ने अधिकारी को ये भी चेतावनी दी कि अगर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वो खुद कार्यालय पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो अधिकारियों के कार्यालय पहुंचकर उनसे सीधे बात की जाएगी. नवभारत टाइम्स ने भी अपनी रिपोर्ट में विधायक के "ऑफिस आकर हिसाब लूंगा" वाले तेवर का जिक्र किया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: लव मैरिज से नाराज परिवार ने बेंगलुरु से युवती को उठाया, भागते वक्त कई गाड़ियों को मारी टक्कर

पहले भी बिजली कटौती का मुद्दा उठा चुके हैं सांगा

मंधना में बिजली कटौती की शिकायत कोई पहली बार सामने नहीं आई है. 11 सितंबर को हिन्दुस्तान ने रिपोर्ट किया था कि अभिजीत सिंह सांगा ने भीतरगांव ब्लॉक के 12 से 13 गांवों का दौरा किया था. वहां ग्रामीणों ने बिजली कटौती की शिकायत की, जिसके बाद विधायक ने मुख्य अभियंता को फोन कर समस्या से अवगत कराया था.

इससे पहले जून में भी सांगा ने दक्षिणांचल विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रामीण इलाकों में अघोषित कटौती रोकने और उपभोक्ताओं की शिकायतों को प्राथमिकता से हल करने को कहा था. अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में जुगराजपुर सब स्टेशन से जुड़े फीडरों और कई गांवों में बिजली कटौती की समस्या उठाई गई थी.

मंधना की मौजूदा शिकायतों पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से जल्द व्यवस्था सुधारने को कहा है. अब देखना होगा कि विभाग की ओर से स्थानीय स्तर पर बिजली आपूर्ति को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है.

वीडियो: कानपुर विनीत मिनोचा हत्याकांड में 309 कॉल, CCTV और पार्टी वीडियो से खुले राज

Advertisement