भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के दिल्ली के तीन लोकसभा सांसदों को फटकार लगाई है. इन सांसदों ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार की मौत के बाद उनके घर जाकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी. सांसदों के नाम कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया हैं. ये लोग हाल ही में सज्जन कुमार के घर गए थे और उनके परिवार के सदस्यों से मिले थे.
सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के घर पहुंचे 3 सांसद, BJP ने क्या सफाई दी?
सज्जन कुमार के घर शोक जताने पहुंचे BJP के 3 दिल्ली सांसदों पर पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन नाराज हो गए. कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया ने 1984 सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के परिवार से मुलाकात की थी.

BJP अध्यक्ष ने इस कदम पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. 20 अगस्त को सज्जन कुमार की मौत हुई थी. वो तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए 1984 के सिख-विरोधी दंगों के दौरान सिखों की हत्या के मामले में दोहरी उम्रकैद की सजा काट रहे थे.
पार्टी के अंदर तीनों सांसदों का विरोधतीनों सांसदों के सज्जन कुमार के घर जाने से पार्टी में भारी विरोध हुआ. इंडिया टुडे के सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी इससे नाराज हैं. खासकर बीजेपी नेता एचएस फूलका ने इसकी कड़ी निंदा की. फूलका वो व्यक्ति हैं जो सिख-विरोधी दंगों के पीड़ितों के वकील भी थे. फूलका ने कहा,
मैं तीन सांसदों के सामूहिक हत्यारे सज्जन कुमार के घर जाकर उसकी मौत पर शोक जताने की कड़ी निंदा करता हूं.
फूलका के मुताबिक, यह दौरा इसलिए भी आपत्तिजनक था क्योंकि बीजेपी ने हमेशा सिख-विरोधी दंगों से बचे लोगों के न्याय की लड़ाई का समर्थन किया है. भाजपा ने पीड़ित परिवारों की उन कोशिशों का साथ दिया है जिनसे सज्जन कुमार जेल में ही रहे. फूलका ने कहा,
हमदर्दी पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए होनी चाहिए, जिनमें से कई लोग आज भी उन दिनों के खौफनाक मंजर को जी रहे हैं. मैं इन तीनों सांसदों के बहिष्कार की मांग करता हूं.
(यह भी पढ़ें: पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, सिख दंगा मामले में उम्रकैद की सजा मिली थी)
इंडिया टुडे ने इस मामले पर बीजेपी से प्रतिक्रिया ली. जवाब में पार्टी ने कहा कि तीनों सांसद पार्टी के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी निजी हैसियत से सज्जन कुमार के घर गए थे.
वीडियो: कांग्रेस नेता सज्जन कुमार समेत 4 दोषियों को सिख दंगे में सजा मिली है











