भोटेकेशी में बाढ़ ने नेपाल के कई हिस्सों को तबाह कर दिया है. पानी के साथ बहकर आए मलबे, गाद और पत्थरों ने न सिर्फ इंसानी जिंदगी, बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर को भी भारी नुकसान पहुंचाया है. इंफ्रास्ट्रक्चर को हुआ नुकसान इतना अधिक है कि उसे वापस बनाने में 4 से 5 अरब डॉलर यानी लगभग 48 हजार करोड़ लगेंगे. ये आंकड़ा नेपाल के वित्तमंत्री स्वर्णिम वागले ने दिया है. वागले ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में बताया कि इस हफ्ते आई भयानक बाढ़ के बाद नेपाल को फिर से बसाने के लिए 4 से 5 अरब डॉलर की जरूरत पड़ सकती है.
बाढ़ से तबाह हो गया नेपाल, दोबारा बसने में इकनॉमी का 10वां हिस्सा लग जाएगा
नेपाल में आई भयानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. सड़कें, पुल और बड़े हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. अब नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने बताया है कि देश को दोबारा खड़ा करने में देश की अर्थव्यवस्था का 10वां हिस्सा लग जाएगा.

नेपाल एरिया और जनसंख्या, दोनों के लिहाज से बहुत बड़ा देश नहीं है. इसलिए इतनी बड़ी यह रकम देश की अर्थव्यवस्था के 10वें हिस्से के बराबर हो जाती है. वागले ने कहा,
शुरुआती अनुमान 4 से 5 अरब डॉलर के बीच है. यह सिर्फ एक अनुमान है. 2015 के भूकंप के समय जितनी रकम की जरूरत थी, उससे कहीं कम रकम की जरूरत हमें इस बार पड़ेगी. नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
नेपाल में ग्लेशियर टूटने से हिमालय की नदियों में चट्टानों, बर्फ़, कीचड़ और मलबे का भारी सैलाब आया था. इससे नेपाल और तिब्बत में 600 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं. 2,000 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं. उनकी तलाश जारी है.
(यह भी पढ़ें: गिरोंग पोर्ट की तबाही के वीडियो 'गायब', तिब्बत में बाढ़ का सच क्यों छिपा रहा चीन?)
ये समय तो एक न एक दिन बीतेगा. पर पीछे रह जाएंगे तबाही के निशान और परिजनों को ढूंढती आंखें. बाढ़ ने सीमावर्ती इलाकों में कस्बों को तबाह कर दिया. पुल और सड़कें बह गईं और बड़े पनबिजली स्टेशनों को भारी नुकसान हुआ. हालांकि मंत्री वागले ने एक बात कही कि इस बार निर्माण में 2025 के भूकंप से कम खर्चा लगेगा. लेकिन ऐसा क्यों होगा, ये उन्होंने नहीं बताया. उस भूकंप में लगभग 9,000 लोग मारे गए थे, 5 लाख से ज़्यादा घर तबाह हो गए थे और नेपाल की अर्थव्यवस्था का लगभग एक-तिहाई हिस्सा नुकसान की चपेट में आ गया था.
वीडियो: नेपाल बाढ़ में बहकर आए शव से खींची बालियां, पुलिस ने लिया एक्शन











