The Lallantop

पैसों के लिए दोस्त की सलाई मार-मारकर हत्या कर दी, जेब टटोली तो 80 रुपये निकले

बिजनौर के स्योहारा में 23 सितंबर की रात अनीस अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था. पुलिस के मुताबिक, पैसों को लेकर विवाद हुआ और तीन आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी. आरोप है कि मृतक का बेल्ट से गला घोटा गया और नुकीली धातु की पिन से गर्दन पर वार किए गए.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है (COURTSEY- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शराब पीने के दौरान पैसे को लेकर हुई बहस के बाद युवकों ने अपने दोस्त अनीस की बेरहमी से हत्या कर दी।
  • हत्या के पीछे कारण युवकों का यह अंदेशा था कि अनीस के पास पैसे हैं, जबकि उसके पास केवल 80 रुपये थे, जिसके चलते विवाद और हिंसा हुई।
  • पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की स्वीकारोक्ति की और पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच प्रक्रिया जारी रखी है।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में 80 रुपये के लिए एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर लगा है. वारदात उनके शराब पीने के दौरान हुई. तभी पैसों को लेकर उनमें बहस शुरू हो गई. आरोप है कि बहस के बीच ही युवकों ने अपने दोस्त की जान ले ली. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बेल्ट से उसका गला घोटा और पगड़ी में लगने वाली नुकीली पिन (सलाई) से कई बार वार किया. बाद में क्राइम को छिपाने के लिए लाश को गन्ने के खेत में फेंक दिया.

Advertisement
शराब पीने के दौरान हुई बहस

घटना सितंबर महीने की है जिसकी जानकारी अब सामने आई है. बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के रहने वाले जमील ने अपने भाई अनीस की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. उसके मुताबिक घटना 23 सितंबर की रात की है. अनीस अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था, तभी उनके बीच बहस हो गई. ये बहस तब और बढ़ गई जब आरोपी को लगा कि अनीस के पास पैसे हैं.

जांच टीम का कहना है कि आरोपी हिमांशु और राजा ने अनीस के हाथ-पैर पकड़ रखे थे. जबकि जसविंदर उर्फ हर्ष उर्फ अंगा ने कथित तौर पर बेल्ट से उसका गला घोट दिया. उसने अनीस की गर्दन पर मेटल की एक नुकीली सलाई से हमला किया.

Advertisement
80 रुपये के लिए मर्डर

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्त को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उन्हें लगा उसके पास पैसे हैं. लेकिन बाद में पता चला कि उसके पास सिर्फ 80 रुपये थे. हत्या के बाद, तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर शव को कुम्हारपुरा गांव के पास एक नहर के किनारे गन्ने के खेत में छिपा दिया. आरोपियों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की. मर्डर के समय पहने गए कपड़े भी अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए.

(यह भी पढ़ें: US में दिल दहलाने वाला केस, 6 साल के बच्चे ने टीचर को मारी गोली, कहा- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता...’)

पगड़ी की पिन से मार डाला

इस मामले की जांच के दौरान एक हैरान करने वाली बात सामने आई. पता चला कि हत्या में इस्तेमाल किया गया कथित हथियार मेटल की एक नुकीली पिन थी. इस पिन का इस्तेमाल आमतौर पर सिखों की पगड़ी को ठीक करने और बिखरे बालों को अंदर करने के लिए किया जाता है. आरोपियों की निशानदेही पर वह नुकीली पिन बरामद कर ली गई. आरोप है कि हमले के दौरान अनीस की गर्दन पर कई बार इसी पिन से हमला किया गया. 

Advertisement

पुलिस ने गला घोटने में इस्तेमाल की गई बेल्ट भी बरामद कर ली है. दो आरोपियों हिमांशु और राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. तीसरे आरोपी जसविंदर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

वीडियो: रात में ड्यूटी पर निकले थे ASI हरजीत सिंह, 3 गोलियां मार कर हुई हत्या

Advertisement