The Lallantop

नाबालिग लड़की को किस किया, गुस्साए परिवार ने लड़के और पिता को नंगा कर सरेआम घुमाया

Kolkata boy father naked parades: एक रिश्तेदार ने लड़की के परिवार को उसके किस करने की बात बताई. इससे गुस्साए लड़की के घरवालों ने लड़के, उसके दोस्त और पिता को बिना कपड़ों के सड़क पर घुमाया.

Advertisement
post-main-image
घटना के बाद भीड़ ने लड़की के घर पर हमला किया. (Courtesy-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कोलकाता के बेहाला में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को किस करने के बाद 18 वर्षीय लड़के और उसके पिता को स्थानीय लोगों ने बिना कपड़ों के सड़क पर घुमाया और धमकाया।
  • यह घटना लड़की के रिश्तेदार द्वारा लड़के और लड़की को किस करते देख लेने और परिवार को इसकी सूचना देने के बाद हुई, जिससे गुस्साए लोगों ने बदसलूकी की।
  • इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता, मां और रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है, साथ ही जांच में CCTV फुटेज और गवाहों की पूछताछ हो रही है।

कोलकाता के बेहाला इलाके में कथित तौर पर नाबालिग लड़की को किस करने के चलते लड़के और उसके पिता को नंगा कर घुमाया गया. खबर के मुताबिक लड़की के एक रिश्तेदार ने दोनों को ‘किस’ करते देख लिया था. उसने लड़की के परिवार को इस बारे में बता दिया. आरोप है कि इसके बाद गुस्साए लोगों ने लड़के और उसके पिता को कथित तौर पर नग्न कर सड़क पर घुमाया. कथित तौर पर उन्हें बंदूक दिखाकर धमकाया भी गया. मामले में पुलिस ने लड़की के पिता, मां और रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

लड़की की उम्र 13 साल बताई गई है और लड़के की 18 साल. 25 अक्टूबर को पीड़ित अपने दोस्त के साथ लड़की से मिलने गया था. दोनों को साथ देखने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी पिता व रिश्तेदार मौके पर पहुंचे. जबरन लड़के और उसके दोस्त को अपने घर ले गए. 

आरोप है कि वहां उनके साथ मारपीट की गई. फिर 18 साल के पीड़ित को अपने पिता को घर बुलाने के लिए मजबूर किया. जब पिता वहां पहुंचे, तो उनके साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई. गोली मारने की भी धमकी दी गई.

Advertisement
50 मीटर तक बिना कपड़ों के चलाया

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,

"जब लड़के के पिता वहां पहुंचे, तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की. उन्हें धमकी दी कि अगर वे अपने कपड़े नहीं उतारेंगे, तो तीनों को गोली मार दी जाएगी."

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने तीनों को अपने घर के बाहर वाली सड़क पर लगभग 50 मीटर तक बिना कपड़ों के चलने के लिए मजबूर किया.

Advertisement

लड़के, उसके पिता और दोस्त के साथ इस तरह की बदसलूकी से इलाके के लोग भड़क गए. इंडिया टुडे के अनुपम की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने लड़की के घर पर तोड़फोड़ करने की कोशिश की. उसके एक रिश्तेदार के साथ मारपीट कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया.

घटनास्थाल से नहीं मिली बंदूक

पीड़ित पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मां, पिता और रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य शामिल लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: पहलवान-इंजीनियर बना हथियार सप्लायर, टाइगर श्रॉफ केस में पकड़ा गया एक और आरोपी

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इन धाराओं में हत्या की कोशिश, खतरनाक हथियारों या साधनों से जानबूझकर चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना, गलत तरीके से बंधक बनाना, मानहानि, आपराधिक धमकी और अपहरण जैसे आरोप शामिल हैं.

एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच अधिकारी मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. मुख्य चश्मदीदों से पूछताछ कर रहे हैं. हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से बंदूक नहीं मिली है. तीनों पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. 

वीडियो: अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन बॉर्डर को लेकर ITBP DG ने क्या खुलासा किया?

Advertisement