The Lallantop

बाइक पर लदी कुर्सियों में छिपाई थी 27 लीटर शराब, UP से बिहार ले जा रहे थे, जेल पहुंच गए

बिहार के गोपालगंज में शराब तस्करी का मामला सामने आया है. आरोपी शख्स उत्तर प्रदेश से शराब लेकर बिहार जा रहा था. आरोपी ने शराब की तस्करी करने के लिए एक अनोखा रास्ता अपनाया था.

Advertisement
post-main-image
बिहार में शराब तस्करी करते हुए शख्स गिरफ्तार. (फोटो- इंडिया टुडे)
author-image
सुनील कुमार तिवारी

बिहार के गोपालगंज में उत्तर प्रदेश से शराब की तस्करी की जा रही थी. इसके लिए आरोपी ने गजब तरीका निकाला था. बाइक पर कुर्सी लादी गई थी. उनके बीच 27 लीटर शराब छिपाई गई थी, जिसे लेकर तस्कर गोपालगंज जा रहे थे. गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना इलाके के कुर्म टोला जलालपुर रोड की ये घटना है. आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के दनियारी गांव के रहने वाले 22 साल के रितेश कुमार के रूप में हुई है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े सुनील कुमार तिवारी की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी रितेश कुमार को जलालपुर रोड पर उस वक्त रोका गया, जब वह वहां से अपनी बाइक पर कुर्सियों को लादकर गुजर रहा था. इसी वक्त एक्साइज डिपार्टमेंट वहां से गुजरने वाली गाड़ियों की जांच कर रहा था. विभाग की टीम ने आरोपी की बाइक को रोककर तलाशी लेना शुरू किया. टीम ने तलाशी के दौरान कुर्सियों के बीच छिपाई गई 27 लीटर शराब को बरामद की.

संबंधित थाने की पुलिस ने आरोपी को बाइक और शराब समेत गिरफ्तार कर लिया. मामले की पुष्टि करते हुए गोपालगंज के शराबबंदी अधिकारी अमृतेश कुमार ने बताया,

Advertisement

गाड़ियों की जांच के दौरान एक बाइक पर लदे कुर्सी के अंदर से देशी शराब बरामद किया गया है. यह उत्तर प्रदेश से तस्करी कर लाया जा रहा था. गिरफ्तार शराब तस्कर यूपी के कुशीनगर जिले के रहने वाला है, जिसका नाम रितेश हैं.’

यह भी पढ़ें: अविमुक्तेश्वरानंद पर नाबालिग से यौन शोषण का केस दर्ज, क्या लिखा है FIR में?

बता दें कि इससे पहले भी साल 2025 में बिहार के गोपालगंज से शराब तस्करी का मामला सामने आया था. इसमें तस्करों ने अभिषेक कुमार शर्मा ने एक होमगार्ड और एक अन्य कांस्टेबल को सिर में गोली मार दी थी, जिसके बाद उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया था. पुलिस और आबकारी विभाग ओर से सूबे में शराब तस्करी को रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

Advertisement

वीडियो: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंदस्वामी के खिलाफ यौन शोषण केस में FIR दर्ज करने का आदेश

Advertisement