The Lallantop

मजदूर को गांजा पीने की लत थी, कंस्ट्रक्शन साइट पर ही खेती कर डाली

साफ कर दें कि गांजा उगाकर इस मजदूर ने अपराध किया है. भारत में Narcotic Drugs and Psychotropic Substances (NDPS) Act के तहत गांजे की खेती, बिक्री और सेवन करने पर बैन है.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने कंस्ट्रक्शन साइट पर गांजा उगाने वाले मजदूर को गिरफ्तार किया. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भोपाल में एक मजदूर ने निर्माणाधीन बिल्डिंग में अपने नशे की लत के कारण गांजे के लगभग 12 पौधे उगाए, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।
  • भारत में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट के तहत गांजे की खेती, बिक्री और सेवन गैरकानूनी है, जिससे नशे की लत में फंसे लोग नियम का उल्लंघन करते हैं।
  • पुलिस ने गांजे के पौधों को नष्ट कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच शुरू की है कि बीज कहां से आए तथा किसी और की इसमें सहायता हुई या नहीं।

"डाका तो नहीं डाला चोरी तो नहीं की है, हंगामा है क्यों बरपा खेती ही तो की है." भोपाल के एक गांजा एडिक्ट शख्स के लिए उसके यार-रिश्तेदार यही दलील देंगे तो कुछ देर के लिए किसी से कुछ कहते न बनेगा. साहब को गांजा पीने की लत है. इतनी कि नशा किए बिना रह नहीं सकते. लेकिन इस लत को पूरा करने के लिए उसने सच में किसी दूसरे शख्स को नुकसान नहीं पहुंचाया. मजदूरी का काम करता है. खेती की थोड़ी समझ होगी. तभी तो खुद के लिए गांजा उगा डाला.

Advertisement

हालांकि यहां साफ कर दें कि गांजा उगाकर इस मजदूर ने अपराध ही किया है. भारत में Narcotic Drugs and Psychotropic Substances (NDPS) Act के तहत गांजे की खेती, बिक्री और सेवन करने पर बैन है.

लेकिन नशे की लत में जकड़े लोगों को नियम-कानून से मतलब नहीं होता. इस मजदूर को भी नहीं था. भोपाल में जिस बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन में लगा था, वहीं गांजे की खेती कर दी. फिर वही हुआ, जो होना था. पुलिस को सूचना मिली और निर्माणाधीन बिल्डिंग में छापेमारी कर नशीले पौधों को बरामद किया गया. आरोपी मजदूर के खिलाफ NDPS Act के तहत केस दर्ज किया गया. कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

Advertisement

मामला कटारा हिल्स थाना क्षेत्र का है. पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में गांजे के पौधे उगाए जा रहे हैं. इंडिया टुडे से जुड़े धर्मेंद्र साहू की रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना के आधार पर पुलिस ने निर्माणाधीन सोसाइटी की बिल्डिंग में पहुंची. यहां से पुलिस ने गांजा के करीब 12 पौधे बरामद किए.

जांच में पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का रहने वाला है. वो बिल्डिंग में मजदूरी का काम करता था. बताया गया कि उसको गांजा पीने की लत है. ये नशे की लत उस पर इतनी हावी हो गई कि उसने अपने काम की साइट पर ही गांजे के पौधों को उगा दिया और उनका ध्यान रखने लगा.

पुलिस ने मौके से बरामद किए गए गांजे के पौधों को नियम के मुताबिक नष्ट कर दिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शहीद की पत्नी को 25 साल से पेंशन नहीं मिली, SC ने पाई-पाई के साथ ₹10 लाख और दिलवाए

ACP शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि मजदूर को गांजे के बीज कहां से मिले. ये पता लगाया जाएगा कि क्या किसी और शख्स ने इस ‘खेती’ में आरोपी मजदूर की मदद की है.

वीडियो: गांजा फूंककर उड़ाया एयर इंडिया का प्लेन, DGCA अब डोप टेस्ट नियम में करेगा बदलाव?

Advertisement