The Lallantop

निवेश से और मजबूत होंगे गुजरात-एमपी के संबंध, युवाओं को मिलेंगे रोजगार: CM मोहन यादव

मध्यप्रदेश में कंपनी के प्रस्तावित निवेश, पीएम मित्र पार्क में उद्योग की स्थापना, रोजगार सृजन, वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में निवेश, औद्योगिक क्षेत्रों में जल के पुनः उपयोग तथा सिंहस्थ-2028 के लिए आधुनिक संचार व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ.

Advertisement
post-main-image
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन कुलीन लालभाई से मुलाकात की. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन कुलीन लालभाई से मुलाकात कर अरविंद समूह की मध्यप्रदेश में तीन स्थानों पर यूनिट स्थापित करने की योजना की घोषणा की।
  • अरविंद समूह की मध्यप्रदेश में निवेश की योजना प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में रोजगार सृजन करना और गुजरात-मध्यप्रदेश के औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • अरविंद लिमिटेड द्वारा पीएम मित्र पार्क में 1200 करोड़ रुपये निवेश प्रस्ताव के साथ प्रोडक्शन शुरू करने से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और निवेश प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 अगस्त को अपनी अहमदाबाद यात्रा के दौरान अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन कुलीन लालभाई से मुलाकात की. इस दौरान हुई चर्चा में सीएम ने कहा कि अरविंद समूह मध्यप्रदेश में भी अपनी यूनिट शुरू करेगा. इससे दोनों राज्यों के संबंधों को और मजबूत मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप पीएम मित्र पार्क में अगले वर्ष तक प्रोडक्शन शुरू करने का लक्ष्य है. इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. 

Advertisement

सीएम मोहन यादव ने कहा कि अरविंद समूह मध्यप्रदेश में तीन जगहों पर अपनी यूनिट लगाएगा. इनमें देवास के निकट बरलाई, धार स्थित पीएम मित्र पार्क और इंदौर का बेटमा शामिल हैं. कंपनी अन्य क्षेत्रों में भी काम कर रही है. इन औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को लाभ मिलेगा.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुजरात और मध्यप्रदेश के बीच सहयोग से दोनों राज्यों के संबंध और बेहतर होंगे. औद्योगिक निवेश से एक ओर जहां प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर उद्योगों से मिलने वाले कर राजस्व से राज्य के विकास के लिए और संसाधन उपलब्ध होंगे. इससे प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी. उन्होंने इस पहल के लिए अरविंद समूह को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

Advertisement

चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में निवेश, औद्योगिक क्षेत्रों में जल के पुनः उपयोग और सिंहस्थ-2028 के लिए आधुनिक संचार व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर राय-मशविरा किया गया. बैठक में सीएम के साथ अपर मुख्य सचिव, उद्योग नीरज मंडलोई, सचिव, उद्योग जॉन किंसले तथा एमडी, एमपीआईडीसी चंद्रमौली शुक्ला मौजूद थे.

पीएम मित्र पार्क में 1200 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित 

अरविंद लिमिटेड ने पीएम मित्र पार्क के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिया है. इसके लिए कंपनी को 105 एकड़ भूमि आवंटित की गई है. इंदौर में संचालित पेपकोन प्राइवेट लिमिटेड के साथ कंपनी हर साल लगभग 70 लाख कपड़ों का प्रोडक्शन करती है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीएम मित्र पार्क में उद्योग की स्थापना और निवेश प्रक्रिया को गति देने पर चर्चा की. सीसीआईपी के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया जल्दी पूरी करने और शासन स्तर पर प्रस्ताव के तुरंत परीक्षण और अनुमोदन के लिए जरूरी कार्रवाई पर भी विचार-विमर्श हुआ. कपड़ा उद्योगों के लिए उपलब्ध निवेश प्रोत्साहनों की जानकारी भी दी गई. इनमें पूंजी अनुदान, ब्याज अनुदान, स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क की प्रतिपूर्ति, ग्रीन इंडस्ट्रियलाइजेशन तथा अनुसंधान एवं विकास सुविधाओं के लिए सहायता सहित अन्य प्रावधान शामिल हैं.

औद्योगिक क्षेत्रों में जल के पुनः उपयोग को मिलेगा बढ़ावा  

औद्योगिक क्षेत्रों में पानी के पुनः उपयोग के लिए जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) समाधान की संभावनाओं पर भी विचार हुआ. मध्यप्रदेश में विकसित किए जा रहे 90 से अधिक औद्योगिक पार्कों में टेक्सटाइल, फार्मा एवं अन्य औद्योगिक क्लस्टरों में कॉमन जेडएलडी प्रणालियों की स्थापना की संभावनाओं पर चर्चा की गई. औद्योगिक पार्कों को निकटवर्ती नगर निगमों के एसटीपी से जोड़कर ‘सर्कुलर वॉटर इकोनॉमी’ मॉडल विकसित करने के सुझाव पर भी विचार हुआ.

Advertisement
सिंहस्थ-2028 में आधुनिक संचार व्यवस्था के उपयोग की तैयारी  

सिंहस्थ-2028 में मिशन-क्रिटिकल कम्युनिकेशन नेटवर्क के उपयोग की संभावनाओं पर भी बात हुई. अरविंद लिमिटेड और जेएम बक्सी समूह के संयुक्त उद्यम आर्य ऑम्निटॉक सॉल्यूशंस द्वारा मिशन-क्रिटिकल वायरलेस कम्युनिकेशन, वॉकी-टॉकी नेटवर्क, पीएमआरटी तथा सार्वजनिक सुरक्षा संचार समाधान उपलब्ध कराए जाते हैं. सिंहस्थ-2028 में पुलिस, सुरक्षा बल, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आयोजन प्रबंधन के लिए इस प्रकार के मिशन-क्रिटिकल कम्युनिकेशन नेटवर्क के उपयोग की संभावनाओं पर विचार किया गया.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने GIS-2027 के लिए किया आमंत्रित 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुलीन लालभाई को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए इनवाइट किया. साथ ही, उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS)-2027 में सहभागिता के लिए भी आमंत्रित किया. अरविंद लिमिटेड देश के प्रमुख टेक्सटाइल समूहों में शामिल है. वर्ष 1931 में स्थापित इस कंपनी का मुख्यालय अहमदाबाद में है. कंपनी डेनिम, कपड़ा, फैब्रिक्स और टेक्सटाइल वैल्यू चेन के सेक्टर में काम करती है. समूह की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में 60 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त है और कंपनी एक लाख से अधिक कपास कृषकों से कच्चे माल की खरीद करती है.

वीडियो: दिल्ली के लाल किला हमले पर यूएन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान का ज़िक्र

Advertisement