The Lallantop

महाराष्ट्र: भिवंडी में भरभराकर गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, 3 की मौत, कई अब भी फंसे

महाराष्ट्र के भिवंडी में बड़ा हादसा हुआ है. गुरुवार (30 जुलाई) देर रात एक चार मंजिला बिल्डिंग ढह गई, जिसमें काफी लोग फंसे हैं. अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है. राहत और बचाव दल मौके पर हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Advertisement
post-main-image
बिल्डिंग गिरने के बाद राहत-बचाव का कार्य जारी है (PHOTO-India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महाराष्ट्र के भिवंडी में 30 जुलाई की रात एक चार मंजिला बिल्डिंग ढह गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और कुछ अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है।
  • बिल्डिंग के तीन पिलर मरम्मत के दौरान टूट गए थे, जिससे नींव कमजोर हुई और यह हादसा हुआ, जबकि अधिकारी पहले ही दरारों की जानकारी मिलने पर चेतावनी दे चुके थे।
  • हादसे के बाद एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है, जिसमें मलबे में दबे लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं।

महाराष्ट्र के भिवंडी में 30 जुलाई की देर रात एक चार मंजिला बिल्डिंग ढह गई. खबर लिखे जाने तक (शुक्रवार, 31 जुलाई) इस हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है. कुछ लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है. भिवंडी नगरपालिका के अधिकारियों के मुताबिक बिल्डिंग में 48 कमरे थे. बिल्डिंग की हर मंजिल पर 12 कमरे थे. 

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ. ठेकेदार और मजदूरों ने मरम्मत के दौरान बिल्डिंग के 3 पिलर तोड़ दिए थे. पिलर टूटने की वजह से इमारत की नींव कमजोर हो गई थी. लिहाजा बिल्डिंग ने अपना बैलेंस खो दिया और ढह गई. हादसे के बाद एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. कुछ लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), ठाणे डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (TDRF), लोकल फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें रेस्क्यू में लगी हैं. मलबे में फंसे लोगों को ढूंढने के लिए मौके पर डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है. साथ ही मलबा हटाने के लिए चार फायर इंजन, दो एम्बुलेंस और भारी मशीनरी तैनात की गई है.

Advertisement

(यह भी पढ़ें: दिल्ली में 5 मंजिला इमारत गिरने से 4 की मौत, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज)

प्रशासन ने क्या कहा?

इस घटना पर प्रशासन का भी बयान सामने आया है. मामले पर जानकारी देते हुए भिवंडी-निजामपुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर अरविंद घोगरे ने बताया,

बिल्डिंग में दरार आने की खबर मिली थी. हमारे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. जब हम वहां पहुंचे, तो देखा कि बिल्डिंग में दरारें आ रही थीं. हम अपनी टीम के साथ अंदर गए और वहां रहने वाले लोगों को बाहर निकाला. हमने एहतियात के तौर पर बिल्डिंग में रहने वाले सभी लोगों से बाहर निकलने की अपील की है.  कुछ महिलाओं ने शुरू में कहा कि वे खाना खाने के लिए अंदर ही रहना चाहती हैं. हादसे के वक्त बिल्डिंग में गैर-कानूनी मरम्मत का काम चल रहा था.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा,

जब रहने वालों को बाहर निकाला जा रहा था, तब मरम्मत का काम करने वाले मज़दूर बाहर नहीं आए. माना जा रहा है कि उनमें से पांच लोग अंदर फंसे हैं. हमारे बाहर निकलने के कुछ ही मिनटों बाद बिल्डिंग ढह गई.

फिलहाल अधिकारी मलबे में फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

वीडियो: पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद अचानक नालों में मलबा बहने लगा है

Advertisement