The Lallantop

स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, बहादुर बेटी ने रचा इतिहास

Squadron Leader Bhawana Kant": बिहार के दरभंगा जिले की रहने भावना कांत ने इतिहास रच दिया है. स्क्वाड्रन लीडर भावना प्रतिष्ठित फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स (FCL Course) पूरा करने वाली पहली महिला बन गई हैं..

Advertisement
post-main-image
स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत (PHOTO- IAF)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय एयरफोर्स की महिला फाइटर पायलट स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत ने इंडियन एयरफोर्स के TACDE में आयोजित प्रतिष्ठित फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स (FCL Course) को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
  • FCL कोर्स, जो 20 हफ्तों का एडवांस्ड कॉम्बैट ट्रेनिंग प्रोग्राम है, कठिन प्रशिक्षण और चुनिंदा फाइटर पायलटों के लिए ही उपलब्ध है, जिससे उन्हें मिशंस का नेतृत्व करने का अधिकार मिलता है।
  • स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत के FCL कोर्स पूरा करने से उन्हें एयरफोर्स के फ्रंटलाइन कॉम्बैट मिशनों की योजना में शामिल किया जाएगा और यह उनके सैन्य नेतृत्व विकास का अगला चरण है।

भारतीय एयरफोर्स की महिला फाइटर पायलट स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत ने एक नया कीर्तिमान रचा है. स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत ने हर पायलट का सपना माने जाने वाला कोर्स पूरा कर लिया. उन्होंने प्रतिष्ठित फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स (FCL Course)पूरा किया है. ये कोर्स इंडियन एयरफोर्स के ग्वालियर स्थित Tactics and Air Combat Development Establishment (TACDE) में आयोजित किया जाता है. 20 हफ्ते का यह प्रोग्राम IAF के सबसे मुश्किल एडवांस्ड कॉम्बैट कोर्स में से एक माना जाता है.

Advertisement

यह कोर्स कुछ चुनिंदा फ़ाइटर पायलट ही पूरा कर पाते हैं. इसे सफलतापूर्वक पूरा करने वाले पायलट मुश्किल मिशंस का नेतृत्व करने के योग्य हो जाते हैं. उन्हें एयरफोर्स के फ्रंटलाइन कॉम्बैट मिशनों की प्लानिंग में भी शामिल किया जाता है.

क्यों खास है FSL कोर्स?

दुनिया का कोई भी एयरफोर्स फैन अगर आपके साथ बैठे, तो वे एक मूवी की चर्चा जरूर करेगा. इस मूवी का नाम है - ‘टॉप गन’. टॉप गन अमेरिकी एयरफोर्स का एक प्रोग्राम है जिसमें पायलट्स को खतरनाक मिशंस और लीडिरशिप जैसी स्किल्स को निखारने के लिए चुना जाता है. भारत में इसी प्रोग्राम को FSL कोर्स कहा जाता है. इसकी ट्रेनिंग ग्वालियर स्थित TACDE में होती है.

Advertisement

TACDE, IAF का सबसे अहम फाइटर टैक्टिक्स संस्थान है. इसे US नेवी के 'टॉप गन' (Strike Fighter Tactics Instructor Program) के बराबर माना जाता है. यह संस्थान एयरफोर्स के सैनिकों को एडवांस्ड कॉम्बैट टैक्टिक्स, मिशन प्लानिंग, हवा से हवा और हवा से जमीन पर होने वाले ऑपरेशंस के अलावा मुश्किल ऑपरेशनल हालात में लीडरशिप की ट्रेनिंग देता है. इसके इंस्ट्रक्टर IAF के सबसे अनुभवी फाइटर पायलट और कंट्रोलर होते हैं.

sqn ldr bhawana kant
स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत, अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह (बाएं से दाएं)
कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत?

स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली हैं. वो एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं. स्क्वाड्रन लीडर भावना को जून 2016 में एयरफोर्स की फाइटर स्ट्रीम में शामिल किया गया था. स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत के साथ, अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह को भी कमीशन किया गया था. इन सभी पायलट्स को महिला फाइटर पायलटों के पहले बैच के हिस्से के तौर पर IAF में शामिल किया गया था.

(यह भी पढ़ें: वो 5 धाकड़ फिल्में जहां एयर फोर्स ने दुश्मन को घर में घुसकर मारा!)

Advertisement

स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत की बात करें तो वह मिलिट्री एविएशन में महिलाओं के लिए कई अहम उपलब्धियों में सबसे आगे रही हैं. 2019 में, वह दिन के समय फाइटर कॉम्बैट मिशन को अंजाम देने की मंजूरी पाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. शुरुआत में उन्होंने MiG-21 बाइसन उड़ाया. बाद में उन्होंने सुखोई Su-30 MKI उड़ाना शुरू किया. वह 2021 में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट भी बनीं. साथ ही वो 2024 में गणतंत्र दिवस फ्लाईपास्ट में भी शामिल हुईं. 

वीडियो: 36 के 36 राफेल सलामत, एयरफोर्स के डॉक्यूमेंट ने फिर पाकिस्तान की पोल खोल दी!

Advertisement