The Lallantop

रिटायर्ड आर्मी अफसर की पत्नी को हाउस हेल्प ने मार डाला, बार-बार चोर कहने से थी नाराज

Haryana Ex-Army wife killed: हरियाणा के पंचकूला का ये मामला तब सामने आया, जब रिटायर्ड आर्मी कैप्टन मोहनलाल मेहता ने पुलिस से अपनी पत्नी नीरा मेहता के गायब होने की शिकायत की. CCTV फुटेज में दिख रहा है कि हाउस हेल्प और उसका बेटा महिला के शव को पड़ोसी की छत पर ले जाकर चादर से ढककर छिपा रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
नीरा मेहता (दायीं ओर) | फोटो- इंडिया टुडे

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हरियाणा के पंचकूला में घरेलू सहायिका सुनीता और उसके परिवार के सदस्यों को घरेलू मददगार के रूप में काम करने वाली नीरा मेहता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
  • हत्या की घटना के पीछे ज्वेलरी चोरी के आरोप के कारण नीरा मेहता और घरेलू सहायिका सुनीता के बीच विवाद को मुख्य वजह बताया गया है, जो जांच में सामने आया है।
  • पुलिस ने मृतक का शव पड़ोसी की छत से बरामद किया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय करेगा, साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

हरियाणा के पंचकूला जिले में एक एक्स-आर्मी अफसर की पत्नी की हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप महिला के घर में काम कर रही एक घरेलू सहायिका (हाउस हेल्प) सुनीता पर आया है. बताया गया कि सुनीता पर बार-बार ज़ेवर चोरी करने के आरोप लगाए गए. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता चला गया. इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी सुनीता और उसका बेटा महिला के शव को ले जाते हुए नज़र आ रहे हैं. 

Advertisement

इंडिया टुडे के रिपोर्टर उमंग की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक का नाम नीरा मेहता है. वे रिटायर्ड आर्मी कैप्टन मनमोहन लाल मेहता की पत्नी हैं. पुलिस ने नीरा मेहता की हत्या के आरोप में सुनीता देवी, उसके बेटे राजा और उसके पति शंकर को गिरफ्तार किया है.

क्या है पूरा मामला?

महिला का शव सुनीता के घर के पास एक दूसरे घर की छत पर मिला है. वीडियो में दिख रहा है कि हाउस हेल्प सुनीता और उसका बेटा महिला के शव को पड़ोसी की छत पर ले जाकर चादर से ढककर छिपाते दिखाई दे रहे हैं. मामला तब सामने आया, जब मोहनलाल मेहता ने पुलिस में शिकायत की. शिकायत के मुताबिक उन्होंने बताया कि घर से कुछ गहने गायब थे. नीरा को शक था कि गहने सुनीता ने चुराए हैं. इसी वजह से नीरा सुनीता के घर गई थीं, लेकिन वहां से अब तक वापस नहीं लौटीं. 

Advertisement

जब पुलिस ने जांच शुरू की तो उन्हें सुनीता के पड़ोसी के घर की छत से नीरा का शव मिला. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी हुई. पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. हालांकि सुनीता का कहना है कि गहने उसने नहीं चुराए. 

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में हाउस हेल्प का कारनामा, काम के पहले ही दिन ओनर का मोबाइल लेकर भागी

पुलिस ने क्या कहा?

पंचकूला की DCP अदिति सिंह ने बताया, 

Advertisement

‘पुलिस की टीम ख़बर मिलते ही हाउस हेल्प सुनीता के घर पहुंची. जहां उन्हें ताला लगा मिला. लेकिन फिर दूसरे रास्ते से पुलिस घर में घुसी और पाया कि घर में सामान फैला हुआ है. उसके बाद पुलिस पड़ोसी की छत पर पहुंची, जहां एक दरी के नीचे नीरा मेहता का शव मिला. आरोपी सुनीता बार-बार ‘चोर’ कहे जाने से नाराज़ थी, जिसके बाद उसने हत्या की प्लानिंग की.’

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये पता लगेगा कि नीरा की हत्या कैसे की गई. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. DCP ने एरिया में सभी सीनियर सिटीजन को सावधान रहने को कहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से एक हेल्पलाइन नंबर (9115777026) जारी किया गया है. इलाके के सीनियर सिटीजन खतरे के समय ये नंबर मिला सकते हैं. 

वीडियो: ‘स्पेशल ऑप्स’ के एक्टर और एक्स आर्मी मैन बिक्रमजीत कंवरपाल नहीं रहे

Advertisement