The Lallantop

JPSC प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए बने डेलिगेशन के साथ लल्लनटॉप के रिपोर्टर भी जाएंगे

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को झारखंड सरकार ने बातचीत का न्योता दिया है. प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बात करने के लिए अपना डेलिगेशन चुन लिया है. इसमें 11 लोगों को जगह मिली है, जिसमें लल्लनटॉप के रिपोर्टर विकास वर्मा को भी जगह मिली है.

Advertisement
post-main-image
झारखंड सरकार से बातचीत के लिए JPSC प्रोटेस्टर्स ने 11 लोगों का डेलिगेशन बनाया है. (इंडिया टुडे)

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्रों का आंदोलन जारी है. पिछले तीन दिनों से कई अभ्यर्थी और छात्र नेता रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इस बीच सरकार परीक्षा में सुधार को लेकर छात्रों से बात करने के लिए तैयार हो गई है. इसके बाद छात्रों ने भी राज्य सरकार से बातचीत करने के लिए अपना डेलिगेशन चुन लिया है. इसमें लल्लनटॉप के रिपोर्टर विकास वर्मा को भी शामिल किया गया है.

Advertisement

डेलिगेशन में लल्लनटॉप का रिपोर्टर

छात्रों ने डेलिगेशन की लिस्ट अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को सौंपी है. इस लिस्ट में कुल 11 लोग शामिल हैं. इनमें 8 छात्र, 1 वकील और 2 तकनीकी जानकार (एक्सपर्ट्स) हैं. छात्रों ने अपने पैनल में तकनीकी जानकार के तौर पर लल्लनटॉप के रिपोर्टर विकास वर्मा को भी शामिल किया है. विकास बीते कुछ दिनों से इस आंदोलन को कवर करने के लिए रांची में हैं. वे ग्राउंड से छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लगातार रिपोर्ट कर रहे हैं.

Advertisement

बातचीत के लिए चुने गए ये 8 छात्र प्रतिनिधि

पीयूष कुमार सिंह

रविन्द्र पासवान

Advertisement

राजेश प्रसाद

नीतू कुजूर

रविन्द्र कुमार रवि

अंकित कुमार

शालू सिंह

इनके अलावा पत्रकार विकास वर्मा, शंभूनाथ चौधरी और वकील अजीत कुमार को भी छात्रों ने अपने प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया है. आंदोलनकारियों ने ये साफ किया है कि पत्रकार और वकील केवल मार्गदर्शन की भूमिका में रहेंगे. बैठक के दौरान केवल स्टूडेंट्स ही सरकार के सामने अपनी मांग रखेंगे. पत्रकार और वकील कोई भी बयान नहीं देंगे और न ही किसी मुद्दे पर पक्ष रखेंगे. वे अपने साथ माइक, कैमरा और रिकॉर्डिंग डिवाइस भी नहीं ले जा सकते.

सरकार के जवाब का इंतजार

डेलिगेशन की लिस्ट दिए जाने के बाद अब छात्रों को सरकार के जवाब का इंतजार है. सरकार बैठक का समय और जगह तय करके छात्रों को इसकी सूचना देगी. कहा जा रहा है कि समय और स्थान तय होते ही सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बातचीत होगी.

झारखंड सरकार ने पहले ही प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए चार मंत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल बनाया है. हालांकि अभी तक इन मंत्रियों के नाम सामने नहीं आए है. दूसरी तरफ छात्रों की मांग है कि वो सीधे हेमंत सोरेन से ही बात करेंगे.

छात्र लंबे समय से JPSC और JSSC की परीक्षा प्रक्रिया को ट्रांसपैरेंट बनाने की मांग कर रहे हैं. अब सबकी निगाहें सरकार और छात्रों के बीच होने वाली बातचीत पर टिकी हैं. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: JPSC की पहली परीक्षा से अब तक का पूरा चिट्ठा

Advertisement