The Lallantop

बेंगलुरु प्रोटेस्ट: ध्रुव राठी ने पीएम मोदी का नाम लेकर क्या दिखाया?

8 अक्टूबर को CJP ने बेंगलुरु में प्रोटेस्ट का ऐलान किया था. इस प्रोटेस्ट में CJP के अभिजीत दिपके, एक्टर प्रकाश राज और यूट्यूबर ध्रुव राठी एक साथ दिखे. बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 2000 से ज़्यादा प्रदर्शनकारी जुट गए हैं.

Advertisement
post-main-image
बेंगलुरु प्रोटेस्ट में अभिजीत दिपके, प्रकाश राज और ध्रुव राठी एक साथ दिखे. (courtesy: सोशल मीडिया)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू किया, जिसमें लगभग 2000 प्रदर्शनकारी और कई जाने-माने लोग शामिल हुए।
  • यह प्रदर्शन SIR प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट में कथित प्रशासनिक चूक और 13 करोड़ से अधिक लोगों के वोटर लिस्ट से बाहर किए जाने के बाद शुरू हुआ, जिससे अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगा है।
  • प्रदर्शन के चलते CJP ने सरकार को आगे आंदोलन की डेडलाइन दी है और 10 अक्टूबर को दिल्ली में भी विरोध जारी रखने का ऐलान किया है, जिसका असर राजनीतिक स्तर तक पहुंच चुका है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में प्रोटेस्ट शुरू हो गया है. इस प्रोटेस्ट में CJP के अभिजीत दिपके, सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ-साथ एक्टर प्रकाश राज और चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल हुए हैं. बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 2000 से ज़्यादा प्रदर्शनकारी जुटे हैं. स्टेज पर CJP लीडर्स पहुंचे और एक साथ हाथ उठाया और नारेबाज़ी शुरू की. बताया गया कि इसके बाद ‘चप्पल विरोध’ प्रदर्शन शुरू किया जाएगा. 

Advertisement

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने से प्रभावित नागरिकों की गवाही सुनने के लिए एक 'पीपल्स ट्रिब्यूनल' (जन-अदालत) बुलाई गई है. ट्रिब्यूनल की बेंच में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज वी. गोपाल गौड़ा और अन्य कानूनी विशेषज्ञ शामिल हैं. ट्रिब्यूनल में कर्नाटक में वोटर लिस्ट रिवीजन के दौरान कथित प्रशासनिक चूक और लोगों के वोटिंग अधिकार छिनने की शिकायतों को सुना जाएगा.

स्टेज से क्या नारे लगे? 

प्रदर्शनकारियों की पहले मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक ही सीमित थी. लेकिन अब उनकी मांग है कि SIR प्रक्रिया के बाद जो बदलाव हुए हैं उन्हें रद्द किया जाए और पेपर बैलट पर वापस लौटा जाए. उनके हाथों में पोस्टर हैं जिनमें लिखा है, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’, ‘स्क्रैप SIR’, ‘ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो’. 

Advertisement

भीड़ को कंट्रोल करने के लिए फ्रीडम पार्क के बाहर 900 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इस दौरान एक्टर प्रकाश राज ने ज़ोर देकर कहा कि यह आंदोलन ‘नागरिकों के अधिकार बहाल करने के लिए’ है. उन्होंने SIR प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की है, जिसके कारण 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 13 करोड़ से ज़्यादा लोग वोटर लिस्ट से बाहर हो गए हैं.

वहीं, अभिजीत दिपके ने कहा कि ‘वोटर लिस्ट में कई ऐसे लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है जो जिंदा हैं. ये लोकतंत्र की हत्या है.’ 

Advertisement

यूट्यूबर ध्रुव राठी पहली बार भारत में इतने बड़े प्रोटेस्ट का हिस्सा बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो ‘भारत तख्तापलट करने नहीं आए हैं.’ उन्होंने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के दौरान ECI ने कोई पारदर्शिता नहीं रखी है.  

ये भी पढ़ें: CJP ने सरकार को दे दी अगले आंदोलन की डेडलाइन, अब कौन सी मांगों पर अड़े?

SAURAV DAS
सौरव दास का पोस्ट. 

राठी ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए लिखा है, भारत के लोगों के पास उनके लिए एक मैसेज है. फिर वीडियो में ‘वोट चोर’ बोलते हैं और फिर पीछे से प्रोटेस्ट समर्थक 'गद्दी छोड़' बोलते हैं.

क्यों हो रहा प्रोटेस्ट? 

एक तरफ बेंगलुरु में CJP के बैनर तले लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. दूसरी तरफ दिल्ली में विपक्षी पार्टियों का प्रोटेस्ट जारी है. पिछले दो दिन से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक के 140 सांसद प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस लगातार उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR भी दर्ज हुई है. CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में भी प्रोटेस्ट का ऐलान किया है.

देश भर में ये प्रोटेस्ट इंडियन एक्सप्रेस की एक इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट के बाद हो रहे हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयोग में कई मुद्दों पर कथित असहमति थी, फिर भी एक्शन लिया गया. दावा है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले दस महीने में 14 बार लिखित में आपत्ति जताई थी. 

वीडियो: मुंबई में CJP के प्रदर्शन के दौरान 75 साल के शख्स की मौत, सीने में दर्द के बाद आया हार्ट अटैक

Advertisement