उत्तराखंड में बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रमोद नौटियाल बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का पूर्व कर्मचारी है. बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में प्रमोद नौटियाल नामजद आरोपी है. जब मीडिया ने प्रमोद नौटियाल से सवाल किया, तो उसने चोरी से इनकार किया. उसने कहा कि उसके ऊपर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं.
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी केस में मंदिर समिति चेयरमैन का PA अरेस्ट, CCTV फुटेज में कैश निकालता दिखा
Badrinath Donation Theft: बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में प्रमोद नौटियाल नामजद आरोपी है. चढ़ावा चोरी की जांच कर रही SIT ने प्रमोद नौटियाल को 12 जुलाई को देहरादून से गिरफ्तार किया.


आजतक से जुड़े अंकित शर्मा और कमल नयन सिलोड़ी की रिपोर्ट के मुताबिक, कथित चढ़ावा चोरी की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने प्रमोद नौटियाल को 12 जुलाई की रात करीब 8 बजे देहरादून से गिरफ्तार किया. आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए बद्रीनाथ लाया गया है.
क्या बोली पुलिस?13 जुलाई को ANI से बात करते हुए चमोली जिले के पुलिस सुपरिटेंडेंट (SP) सुरजीत सिंह पवार ने कहा कि 8 जुलाई 2026 को मंदिर कमेटी के एक पदाधिकारी युद्धवीर ने बद्रीनाथ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया था.
SP सुरजीत सिंह पवार ने बताया कि शिकायत में मंदिर के चढ़ावे की राशि में हेराफारी का आरोप लगाया गया था. मामले का संज्ञान लेते हुए बद्रीनाथ के इंस्पेक्टर महादेव उनियाल जांच कर रहे हैं. मंदिर कमेटी के CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है.
शुरुआती जांच में पता चला है कि CCTV फुटेज में नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल मंदिर से कैश और दूसरा सामान निकालते देखा गया. इसके आधार पर प्रमोद नौटियाल को कल रात देहरादून से गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने बताया कि प्रमोद नौटियाल को चमोली-गोपेश्वर की कोर्ट में पेश किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस जांच में अभी तक चोरी का कैश नहीं मिला है. लेकिन प्रमोद के ऑफिस से एक शालिग्राम शिला और एक लैपटॉप बरामद किया गया है.
प्रमोद नौटियाल BKTC चेयरमैन का PAप्रमोद नौटियाल श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के चेयरमैन हेमंत द्विवेदी का पर्सनल असिस्टेंट है. हेमंत द्विवेदी इस बात से इंकार करते हैं. ये समिति उत्तराखंड में बद्रीनाथ और केदारनाथ जैसे श्राइन की देखरेख करती है.
क्या है पूरा मामला?आरोप लगा कि बद्रीनाथ धाम में कई दिनों से चढ़ावे में हेरफेर हो रहा है. 2 जुलाई को यह मामला सामने आया. इसके बाद समिति ने इंटरनल जांच बैठाई और शक के आधार पर प्रमोद नौटियाल को सस्पेंड कर दिया था. प्रमोद थाली भेंट गणना समिति का सदस्य और प्रोटोकॉल अधिकारी भी था.
यह भी पढ़ें: राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी, चेयरमैन ऑफिस का कर्मचारी सस्पेंड
SIT ने मंदिर समिति से रिकॉर्ड मांगाउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इस मामले की जांच के आदेश दिए थे. इसके बाद मामले की जांच के लिए चार सदस्यों की एक SIT बनी थी. SIT ने हाल ही में मंदिर कमेटी से दान, चढ़ावे और उनकी गिनती में शामिल कर्मचारियों के बारे में तीन साल का रिकॉर्ड मांगा था. मंदिर कमेटी ने SIT को कुछ डॉक्यूमेंट्स दिए. SIT मंदिर कमेटी की इनकम और खर्च से जुड़े डॉक्यूमेंट्स की भी जांच कर रही है.
वीडियो: आसान भाषा में: क्या है बद्रीनाथ धाम की कहानी, कपाट किसकी कुंडली देखकर खोले जाते हैं?











