The Lallantop

वो बुर्का पहनकर शॉप में घुसी, प्लास्टिक की गन से डराकर जूलरी लूट ले गई

घटना रुदौली स्थित कोठी बाजार की एक जूलरी शॉप की है. आरोपियों की पहचान बाबा बाजार की पायल कोरी और मवई निवासी राहुल कुमार के तौर पर हुई है. दोनों ने एक टॉय पिस्टल यानी बच्चों के खेलने वाली नकली पिस्तौल के दम पर ये लूट की थी.

Advertisement
post-main-image
अयोध्या में गहनों की लूट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार. (फोटो- इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक जूलरी शॉप से सोने की लूट की घटना को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है. बताया गया है कि बुर्का पहनकर आई लड़की ने नकली पिस्टल दिखाकर इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद आरोपी लड़की और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों रिलेशनशिप में हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना रुदौली स्थित कोठी बाजार की एक जूलरी शॉप की है. आरोपियों की पहचान बाबा बाजार की पायल कोरी और मवई निवासी राहुल कुमार के तौर पर हुई है. दोनों ने एक टॉय पिस्टल यानी बच्चों के खेलने वाली नकली पिस्तौल के दम पर ये लूट की थी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार, 3 अप्रैल को पायल जूलरी शॉप पर बुर्का पहनकर दाखिल हुई. उसने जूलर से गहने दिखाने को कहा. जब जूलर गहने निकालकर उसे दिखाने लगा, तभी उसने अपनी कमर के पास से पिस्टल निकाली और जूलर की ओर तान दी.

Advertisement

पिस्टल दिखाते हुए उसने धमकी दी, “आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी.” इसके बाद शॉप से लगभग 26 ग्राम गहने लेकर रफूचक्कर हो गई. शॉप के बाहर ही उसका बॉयफ्रेंड बाइक पर उसका वेट कर रहा था. पायल के आने के बाद दोनों बाइक से फरार हो गए.

जूलरी शॉप के मालिक ने फौरन घटना की खबर संबंधित थाने में दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. उसने दुकान और आसपास के सीसीटीवी की जांच शुरू की. जल्दी ही आरोपियों के बाइक का नंबर मिल गया.  

बाइक के नंबर के आधार पर ही पुलिस ने जल्दी ही दोनों ही आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस की जांच में पता चला कि राहुल ने बाजार से नकली पिस्टल और बुर्का खरीदा था. ताकि पहचान छिपाकर लूट को अंजाम दिया जा सके.

Advertisement
Ayodhya
पुलिस की हिरासत में आरोपी.

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से 5 लाख रुपये की कीमत के गहने बरामद हुए. इसके अलावा घटना में इस्तेमाल हुआ बुर्का, प्लास्टिक की नकली पिस्टल, 2 मोबाइल फोन, पिट्ठू बैग और एक बाइक बरामद किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: 11 महीने के बेटे की बाथरूम में डूबकर मौत, खुद को कसूरवार समझ मां ने जान दे दी

SSP गौरव ग्रोवर के आदेश पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए इस लूट कांड का खुलासा किया. आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

वीडियो: संसद में आज: खरगे और संजय सिंह ने क्या कह दिया कि नड्डा और रिजिजू कुर्सी से उठ गए?

Advertisement