उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीरामतीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO पद के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 11 अगस्त को फाइनल राउंड इंटरव्यू शुरू हुआ था जो बुधवार, 12 अगस्त को भी चलेगा. राम मंदिर के CEO पद के लिए देशभर से 5,300 से ज्यादा आवेदन आए थे. इनमें से सिर्फ 18 योग्य उम्मीदवारों को फाइनल राउंड इंटरव्यू के लिए चुना गया. इनमें से 10 उम्मीदवारों का इंटरव्यू कल हो चुका है और बाकी 8 का आज होना है.
मीट खाते हैं, शराब पीते हैं, जनेऊ पहना है? राम मंदिर ट्रस्ट के CEO कैंडिडेट्स से पूछे गए ऐसे सवाल
Ram Mandir CEO selection: राम मंदिर ट्रस्ट के लिए एक CEO को चुनना है, जिसके लिए कई कैंडिडेट्स का इंटरव्यू हो चुका है. साक्षात्कार में उनसे खान-पान से लेकर राम मंदिर पर उनके विचारों से जुड़े सवाल किए गए. फाइनल राउंड के लिए 18 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.

आजतक से जुड़े आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 तारीख को हुए इंटरव्यू में चार पूर्व IAS अधिकारी, एक रिटायर्ड IPS ऑफिसर और पांच पूर्व सैन्य और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनुभवी कैंडिडेट्स शामिल हुए. इंटरव्यू में उनसे धार्मिक ज्ञान, खान-पान और राम मंदिर को लेकर उनके विचारों से जुड़े सवाल किए गए.
इंटरव्यू में क्या पूछा गया?इंटरव्यू सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चला और हर कैंडिडेट से लगभग 25-30 मिनट तक बातचीत चली. सिलेक्शन कमिटी में जस्टिस प्रमोद कोहली (रिटायर्ड), रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और शिरडी साईं बाबा ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन सुरेश हावरे शामिल हैं. ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन भी मौजूद रहे. इंटरव्यू से पहले उम्मीदवारों से एक गूगल फॉर्म भरवाया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों से पूछा गया ‘क्या वो शिखा रखते हैं?’, ‘जनेऊ पहनते हैं?’, ‘शुद्ध शाकाहारी हैं या मांसाहारी?’ ‘शराब पीते हैं या नहीं?' जैसे सवाल पूछे गए. इसके अलावा उनके प्रशासनिक पदों पर काम करने के अनुभव के बारे में भी पूछा गया. धार्मिक संस्थानों के संचालन के पुराने अनुभव और मंदिर प्रबंधन से जुड़े उनके विजन पर भी सवाल पूछा गया. हिंदू धार्मिक परंपराओं के हिसाब से कपड़े पहनने पर भी उनकी राय ली गई.
ये भी पढ़ें: अयोध्या: राम दरबार में VIP पास से दर्शन की सुविधा खत्म, सभी श्रद्धालुओं के लिए होगी लाइन
2 सितंबर को CEO का ऐलानरिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल हैं. माफिया श्रीप्रकाश शुक्ला का एनकाउंटर राजेश पांडेय ने ही किया था. पूर्व IAS अधिकारी योगेश्वर मिश्रा का नाम भी चर्चा में है. वे फैज़ाबाद जिला के जिलाधिकारी रह चुके हैं. CEO मंदिर ट्रस्ट का सर्वोच्च कार्यकारी अधिकारी होगा और उसके जिम्मे प्रशासनिक, वित्तीय, कानूनी, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं से जुड़े बड़े फैसले होंगे.
बताया गया कि इंटरव्यू के बाद ट्रस्ट को तीन नाम सुझाए जाएंगे. सितंबर में एक बैठक होगी जिसमें ट्रस्ट एक उम्मीदवार को अपना CEO चुन लेगी. CEO नियुक्त करने का फैसला राम मंदिर में चंदा चोरी मामले के बाद लिया गया है.
वीडियो: संसद में आज: पप्पू यादव ने भगवा पहन राम मंदिर चंदा चोरी की एक्टिंग की, राहुल भी हुए शामिल













