अमेरिका में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में 1 लाख 75 हजार से ज्यादा विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द किए गए. अमेरिकी विदेश विभाग ने ये जानकारी दी है. विभाग ने बताया कि शर्तों के उल्लंघन की वजह से ये वीजा रद्द किए गए हैं. जिन लोगों के वीजा कैंसिल हुए हैं, उन्होंने ‘अपराध’ किए हैं. अमेरिकियों के साथ धोखाधड़ी की है. राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला है. विभाग ने ये भी कहा कि अमेरिकी वीजा एक सुविधा है. अधिकार नहीं.
अमेरिका ने 1 लाख 75 हजार विदेशियों का वीजा कैंसिल किया, कहा- 'ये सुविधा है, अधिकार नहीं'
US Visas Revoked: अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के कार्यकाल में 1 लाख 75 हजार से ज्यादा विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द किए गए हैं. इन लोगों ने कथित तौर पर वीजा की शर्तों का उल्लंघन किया है.

विभाग के मुताबिक, विदेशी नागरिकों के ज्यादातर वीजा कई तरह की आपराधिक गतिविधियों के कारण रद्द किए गए. इनमें मारपीट, नशे में गाड़ी चलाना, यौन उत्पीड़न, बच्चों के साथ दुर्व्यवहार, धोखाधड़ी, गबन और अन्य अपराध शामिल है. डिपार्टमेंट ने बताया कि वीजा रद्द करने की कार्रवाई विदेश विभाग की लगातार जांच-पड़ताल का नतीजा है. इसका मकसद ये पक्का करना है कि वीजा पाने वाले लोग अपने वीजा की शर्तों का पालन करें और अमेरिकियों के लिए कोई खतरा न बनें.
यौन अपराधियों के वीजा कैंसिलस्टेट डिपार्टमेंट ने कुछ लोगों के वीजा रद्द करने के कारण भी बताए हैं. जैसे-
– एक विदेशी नागरिक पर गंभीर बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप था.
– एक विदेशी नागरिक पर गंभीर अपहरण, मानव तस्करी और नाबालिग के यौन शोषण का आरोप था.
– उत्तरी अफ्रीका में अमेरिकी दूतावास ने ‘बर्थ टूरिस्ट’ माता-पिता के 100 से ज्यादा वीजा रद्द किए. ये लोग मुख्य रूप से बच्चे को जन्म देने के लिए अमेरिका आए थे. ताकि उनके बच्चों को अमेरिकी नागरिकता मिल सके.
– एक विदेशी नागरिक का वीजा रद्द हुआ क्योंकि उस पर एक बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध (सोडोमी) और गंभीर यौन हमले का आरोप था.
– एक विदेशी नागरिक पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री रखने के एक दर्जन से ज्यादा आरोप थे.
सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने तय किया है कि कई विदेशी नागरिकों को विदेश नीति के आधार पर देश से निकाला जा सकता है. इनमें क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार के प्रभाव वाले ऑपरेशन से जुड़े एक क्यूबाई नागरिक, ईरान की सरकार से जुड़े ईरानी नागरिक जैसे लोग शामिल हैं. जिन लोगों का वीजा रद्द हुआ, उनमें एक कुवैती नागरिक भी शामिल है. उसने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ हिंसा की मंशा जताई थी और अमेरिकियों को अपना ‘दुश्मन’ कहा था.
डिपार्टमेंट का कहना है कि वह राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में उन विदेशी नागरिकों का वीजा रद्द करना जारी रखेगा, जो अमेरिकी लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा है. क्योंकि अमेरिकी वीजा एक सुविधा है, अधिकार नहीं.
ये भी पढ़ें: अमेरिका भारतीय मूल के नरिंदर सिंह की नागरिकता क्यों रद्द कर रहा?
भारतीय शख्स की नागरिकता रद्दअमेरिकी विभाग ने हाल ही में जानकारी दी थी कि एक भारतीय मूल के व्यक्ति की अमेरिकी नागरिकता रद्द की जा रही है. आरोप है कि उसने अमेरिका में एंट्री पाने के लिए फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया था. उनके साथ ही अन्य देशों से आने वाले 25 विदेशी नागरिकों की भी नागरिकता रद्द की जा रही है. ये लोग पहचान छिपाने, हत्या की कोशिश और बच्चों के यौन शोषण जैसे मामलों में आरोपी हैं.
वीडियो: चमोली में देखते देखते पानी के साथ बहा पुल, गाड़ी के साथ ड्राइवर भी लापता













