The Lallantop

'मेरी शादी हो चुकी है, मेरी फिक्र मत करो...', ओवैसी ने पाकिस्तानी मौलवियों को निशाने पर लिया

Asaduddin Owaisi ने Pakistan पर निशाना साधते हुए कहा कि वो चीन की बैसाखियों पर चल रहा है. उनका 80 फीसदी हथियार China से आता है. उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान Asian Development Bank से भीख मांगता है. वहां भारी गरीबी है.

Advertisement
post-main-image
ओवैसी ने पाकिस्तानी मौलवियों पर जमकर निशाना साधा है. (इंडिया टुडे)

पहलगाम आतंकी (Pahalgam Attack) हमले और ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद दुनियाभर के देशों में भारत ने संसदीय प्रतिनिधिमंडल भेजा. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे. उन्होंने सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया में भारत का पक्ष रखा. भारत वापसी के बाद ओवैसी ने अपने अभियान के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने पूरी ताकत के साथ भारत को आतंकवाद का विक्टिम साबित करने की कोशिश की. और साथ ही ये भी बताया कि कैसे पहलगाम में लोगों का धर्म पूछकर गोली मारी गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से बातचीत में ओवैसी ने कहा, 

हमने पाकिस्तान को बेनकाब किया. हमने बहरीन को बताया कि पाकिस्तान कैसी हरकत कर रहा है. वो तभी रुकेगा जब आप FATF की ग्रे लिस्ट में लाएंगे. हमने कुवैत को बताया कि भारत से आपके बहुत पुराने संबंध रहे हैं.

Advertisement

AIMIM चीफ ने बताया, 

सऊदी अरब को हम लोगों ने बताया कि 2003 में रियाद में हमले के पीछे अलकायदा का हाथ था. जिसमें 40 लोग मारे गए थे. फिर 8 साल पहले हूतियों ने मिसाइल दागी थी. इस सभी आतंकी संगठनों की विचारधारा एक ही है, इनमें कोई फर्क नहीं है. हम उम्मीद करते हैं कि इससे एक पॉजिटिव इफेक्ट पैदा होगा.

सरहद पार पाकिस्तान के मौलवी ओवैसी के बारे में उल्टा-सीधा बयान दे रहे हैं. उन्होंने इन मौलवियों पर तीखा हमला करते हुए कहा, 

Advertisement

ये जो मौलवी मेरे बारे में उलूल-जुलूल बातें कर रहे हैं, उनके देश में पोलियो की समस्या है. 40 फीसदी गरीबी है. 9 फीसदी बेरोजगारी है. 2 करोड़ 30 लाख बच्चे स्कूल नहीं जाते. इनको उसकी फिक्र नहीं है. लेकिन ओवैसी की फिक्र है. मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि मेरी फिक्र मत करो, मेरी शादी हो चुकी है.

ये भी पढ़ें - एफिल टावर से भी ऊंचा, 10 पुलों के बराबर लगा लोहा, चिनाब ब्रिज ने पाकिस्तान-चीन की बढ़ाई टेंशन

असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो को भी आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि उनकी मां का कत्ल आतंकियों ने किया. लेकिन फिर भी वो उनके खिलाफ एक शब्द नहीं बोल सकते. ओवैसी ने आगे कहा कि उस हमले में बिलावल की मां (बेनजीर भुट्टो) के साथ 130 लोग मारे गए, लेकिन किसी को सजा नहीं हुई. वो अपनी मां के कातिलों को नहीं पकड़ सके, लेकिन भारत के बारे में बोल रहे हैं.

वीडियो: ओवैसी ने पाकिस्तान को इस्लाम पर क्या सुना दिया? बिलावल भुट्टो को भी तगड़ा जवाब दिया

Advertisement