आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम ज़िले में हुए एक सड़क हादसे में 13 लोग जिंदा जल गए. एक प्राइवेट बस की ट्रक से टक्कर हुई, जिसके बाद पूरी बस में आग लग गई. तेज़ी से आग फैलने के कारण कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. 23 यात्रियों के घायल होने की भी ख़बर है. ये घटना 26 मार्च की सुबह घटी.
आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 13 लोग जिंदा जले
Andhra Pradesh Bus Accident: पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुई प्राइवेट बस तेलंगाना के जगित्याल जिले से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले की ओर जा रही थी. ये बस हरिकृष्ण ट्रेवल एजेंसी की थी. बताया गया कि इस बस में कुल 37 यात्री सवार थे.


आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक़, पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुई प्राइवेट बस तेलंगाना के जगित्याल जिले से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले की ओर जा रही थी. ये बस हरिकृष्ण ट्रेवल एजेंसी के अंतर्गत रेजिस्टर्ड थी. बताया गया कि इस बस में कुल 37 यात्री सवार थे.
रिपोर्ट के मुताबिक़, कुछ स्थानीय लोगों की मदद से कई यात्रियों को बाहर निकाला गया. फिर उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां अभी उनका इलाज चल रहा है.मार्कापुरम के एसपी हर्षवर्धन राजू का कहना है कि मामले की जांच जारी है. उन्होंने बताया 23 घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है. उन्होंने पोस्ट कर लिखा,
‘मैंने मंत्रियों और उच्च अधिकारियों से इस घटना के बारे में बात की है. घायलों को बेस्ट मेडिकल ट्रीटमेंट मिले ये सुनिश्चित किया जाएगा. 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. उनके बेहतर इलाज के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. मृतकों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. सरकार उनका साथ देने की हर मुमकिन कोशिश करेगी.’
ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, हैदराबाद से बेंगलुरु जाने वाली बस में लगी आग, 20 लोगों की मौत
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी इस घटना पर शोक जताया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर ट्वीट किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कोष से मृतकों के परिवार के लिए 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हज़ार रुपये देने का ऐलान किया है.
वीडियो: दिल्ली के एक बिल्डिंग में लगी आग, 9 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने क्या देखा?





















