कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीनों बड़े लीडर्स- अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने तीनों को प्लेन से पकड़कर अलग-अलग जगह पर डिटेन करके रखा है. राजधानी में 400 से ज्यादा लोग हिरासत में हैं. बड़ा सवाल ये है कि जब CJP के सभी बड़े लीडर्स डिटेन हैं, तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट को कौन लीड करेगा? दिपके को पहले ही अपने पकड़े जाने का अंदेशा था, इसलिए उन्होंने पहले ही CJP प्रोटेस्ट को लीड करने के लिए एक शख्स को चुन लिया था. नाम है- अजिंक्य शिंदे.
अभिजीत हिरासत में, अब कौन लीड करेगा CJP प्रोटेस्ट? दिपके ने खुद बता दिया
CJP Protest: अभिजीत दिपके को अपने पकड़े जाने का अंदेशा था, इसलिए उन्होंने पहले ही CJP प्रोटेस्ट को लीड करने के लिए एक शख्स को चुन लिया था. कौन है वो शख्स, जिसे CJP प्रोटेस्ट की कमान मिली है?
Advertisement

अजिंक्य शिंदे (दाएं) CJP के नेशनल ऑर्गनाइजेशन इंचार्ज हैं. (Courtesy: PTI | @ajinkyashinde_cjp/Instagram)
Advertisement
CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने खुद अजिंक्य शिंदे को CJP प्रोटेस्ट को लीड करने की जिम्मेदारी दी. अजिंक्य CJP के नेशनल ऑर्गनाइजेशन इंचार्ज हैं. CJP ने अभिजीत दिपके का पहले से रिकॉर्ड हुआ एक वीडियो शेयर किया. इसमें दिपके ने कहा कि अगर ये वीडियो आप तक पहुंचे, तो समझ लेना कि हम सब डिटेन हैं. इसी वीडियो में उन्होंने CJP प्रोटेस्ट को लीड करने की कमान अजिंक्य शिंदो को सौंपी.
Advertisement
यह खबर अपडेट हो रही है…
यह भी पढ़ें: CJP Protest: अभिजीत दिपके, रांका, सौरव प्लेन से ही डिटेन, ध्रुव राठी और रत्ना भी हिरासत में
वीडियो: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके, पुलिस हिरासत में लेने की तैयारी में है
Advertisement













