The Lallantop

'हम खुशी से जा रहे... अलविदा भारत', इतना कहा और प्लेन में बैठ गए, दो दोस्तों का आखिरी वीडियो

Ahmedabad Plane Crash: दोनों British Passangers को आखिरी बार मौज-मस्ती करते देखा गया. लेकिन किसे पता था कि जिस प्लेन में वो सवार होने वाले हैं, वो टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो जाएगा.

Advertisement
post-main-image
ब्रिटिश नागरिकों ने प्लेन में सवार होने से पहले वीडियो रिकॉर्ड किया था (फोटो: इंडिया टुडे)

घर लौटने से पहले की खुशी क्या होती है? ये ब्रिटिश नागरिकों के उस आखिरी वीडियो को देखकर पता लगाया जा सकता है. जो उन्होंने लंदन जा रहे प्लेन में सवार होने से पहले रिकॉर्ड किया था (Ahmedabad Plane Crash). “खुशी-खुशी, शांति से वापस जा रहा हूं.” ये उनके आखिरी शब्द थे. लेकिन किसे पता था कि जिस प्लेन में वो सवार होने वाले हैं, वो टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद ही क्रैश हो जाएगा. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर जेमी रे मीक और फिओंगल ग्रीनला-मीक ने अपने पेज वेलनेस फाउंड्री के पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें वो अच्छे मूड में दिखाई दे रहे हैं और लंदन जाने वाली फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं. फिओंगल ने कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए कहा,

हम एयरपोर्ट पर हैं. बस प्लेन में चढ़ रहे हैं. अलविदा भारत.

Advertisement

वहीं, जेमी ने कहा, "और अब हम वापस इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेंगे," वीडियो में दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. फिओंगल ने क्लिप के आखिरी में कहा, 

खुशी-खुशी, शांति से वापस जा रहा हूं. 

आखिरी बार उन्हें मौज-मस्ती करते देखा गया. दोनों की आवाज में एक तरह का उत्साह था. एक तरह की उम्मीद थी. उम्मीद अपने घर वापस पहुंचने की. लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था. अब इस पोस्ट को हटा दिया गया है. जेमी ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी भी शेयर की थी. जिसमें दोनों अहमदाबाद के एक होटल में नजर आ रहे हैं. ये स्टोरी गुरुवार, 13 जून को दोपहर 1 बजे के आसपास अपलोड की गई थी. यानी फ्लाइट के उड़ान भरने से कुछ देर पहले.

Advertisement

ये भी पढ़ें: उड़ने के चंद मिनट बाद ही बना आग का गोला, देखें अहमदाबाद प्लेन हादसे के भयावह VIDEOS

एयर इंडिया की फ्लाइट ‘AI171’ ने गुरुवार, 12 जून की दोपहर अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी. यात्रा शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद ही प्लेन एयरपोर्ट के पास एक सरकारी हॉस्पिटल के हॉस्टल के ऊपर क्रैश हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन में 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य शामिल थे. इनमें 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और सात पुर्तगाली नागरिक थे. अधिकारियों ने पुष्टि की कि गुरुवार रात 11.30 बजे तक दुर्घटनास्थल से 265 शव बरामद किए जा चुके हैं. 

वीडियो: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद वहां मौजूद परिजनों ने क्या बताया?

Advertisement